18वें सार्क सम्मेलन के समापन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।
विज्ञापन
तस्वीरें: आखिरी दिन हाथ मिले, क्या दिल भी मिलेंगे?
2 of 5
प्रधानमंत्री मोदी ने काफी गर्मजोशी के साथ नवाज शरीफ से हाथ मिलाया। हाथ मिलाते समय दोनों ही प्रधानमंत्री बहुत मुस्कुरा रहे थे। इससे पहले दोनों की मुलाकात लंच पर भी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार कोइराला ने दोनों की मुलाकात में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: आखिरी दिन हाथ मिले, क्या दिल भी मिलेंगे?
3 of 5
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सार्क रिट्रीट के दौरान एक दूसरे से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की। इस दौरान दोनों के बीच कोई अधिकारिक बातचीत नहीं हुई।
तस्वीरें: आखिरी दिन हाथ मिले, क्या दिल भी मिलेंगे?
4 of 5
यह ऐसे वक्त हुआ जब काठमांडू में चल रहे 18वें सार्क देशों के सम्मेलन में मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात से भारत मना कर चुका था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूद्दीन ने बताया कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की बैठक को लेकर कोई योजना नहीं थी।
तस्वीरें: आखिरी दिन हाथ मिले, क्या दिल भी मिलेंगे?
5 of 5
दोनों ही प्रधानमंत्रियों से एक-दूसरे को लेकर खुशी जाहिर करना ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले ही सार्क सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले और आतंकवाद के मुद्दे को नवाज शरीफ की उपस्थिति में उठाया था।