उत्तर प्रदेश के बांदा में फसल बर्बाद होने से दुखी किसान सिद्घा ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में झुलसने के बाद सिद्घा का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
2 of 18
बांदा में फसल बर्बाद होने से दुखी किसान के आग लगाने पर बचाव में झुलसा उसका बड़ा भाई अस्पताल में उपचारधीन।
विज्ञापन
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
3 of 18
लुधियाना में एक किसान प्रधानमंत्री की किसानों के साथ मन की बात को सुनते हुए।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
4 of 18
क्या सच में प्रधानमंत्री किसानों के मन की बात कर पाएं? रेडियो पर प्रधानमंत्री ने मन की बात कर क्या किसानों का दर्द समझ लिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
5 of 18
आपदा के चलते बर्बाद हुई फसल के सदमे में यूपी में अब तक 61 मौतें हो चुकी हैं। इनमें जालौन के 12, उन्नाव के पांच, महोबा के पांच, हमीरपुर के चार, इटावा के चार, बांदा के तीन, फर्रुखाबाद के तीन, चित्रकूट और कानपुर देहात के एक-एक शामिल हैं। अलीगढ़-हाथरस जिले में अब तक 23 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
6 of 18
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि जनवरी से मार्च के बीच इतना बड़ा नुकसान 10-15 साल में याद नहीं आता। आरंभिक तौर पर एक हजार करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी केंद्र को भेजी गई है और 500 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता मांगी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
7 of 18
सोनिया गांधी को अपनी खराब फसल दिखाने के लाइन में खड़े किसान। राष्ट्रीय स्तर पर हुई भारी तबाही के बाद सोनिया गांधी कई राज्यों में जाकर किसानों से मिल रही हैं।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
8 of 18
सत्ता के बाहर होने के बाद कांग्रेस एक फिर से किसानों से नजदीकियां बढ़ाने लगी हैं। पहले भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए और फसल बर्बाद होने पर हरियाणा में गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रही है सोनिया गांधी। सोनिया गांधी से मिलने के लिए लगी किसानों की लंबी भीड़।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
9 of 18
जेवर गांव में किसानों को संबोधित करती हुई सोनिया गांधी। इसके बाद वो कई और गांवों में भी गईं।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
10 of 18
सोनिया गांधी ने हरियाणा के किसानों का भी दुख-दर्द जाना। उनके साथ कांग्रेस के युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता इस मौके पर मौजूद थे।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
11 of 18
गौरतलब है कि मोदी सरकार और कांग्रेस में किसानों हितों के मुद्दों पर जबरदस्त राजनीतिक जंग छिड़ गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कांग्रेस पर किसानों से छल करने का आरोप लगाया तो कांग्रेस ने भी पलटवार में देर नहीं की।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
12 of 18
मोदी ने कहा कि कांग्रेस भूमि अधिग्रहण पर भ्रम फैला रही है तो कांग्रेस ने फसल बर्बादी से परेशान किसानों के लिए कोई राहत न देने और भूमि अधिग्रहण कानून पर पलटी मारने का आरोप लगा कर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
13 of 18
एक तरफ मोदी किसानों को रिझाने के लिए रेडियो पर मन की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी गांव-गांव की खाक छान रही हैं।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
14 of 18
सोनिया गांधी के इंतजार में सड़क के किनारे बैठी हुई महिलाएं। क्या सच में राजनेता किसानों के दर्द को समझते हैं? या फिर ये दर्द उनके लिए सिर्फ एक मुद्दा भर होता है।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
15 of 18
सोनिया गांधी के जब महिला किसानों से बात कर रही थी तो उनके साथ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, शकील अहमद मौजूद थे।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
16 of 18
सोनिया गांधी लगातार एक के बाद एक यात्राएं करके किसानों का हाल-चाल ले रही हैं। इसी बहाने उनकी कोशिश कमजोर पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की भी होगी।
तस्वीरें: क्या इन किसानों के मन की बात समझेंगे मोदी
17 of 18
सोनिया गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान गांवों में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात भी की।