फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
1 of 6
छेड़खानी से आहत छात्रा के आत्मदाह करने के बाद से पीड़ित परिवार पर तो मानों दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा छात्रा के शव ले जाकर सड़क पर रखकर जाम लगाने के बाद परिवार को जहां पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं वहीं छात्रा का शव भी उनकी बगैर मर्जी से यमुना नदी में फेंक दिया गया। बेटी की दर्दनाक मौत, पुलिस की लाठियों से जगह जगह काले पडे़ जिस्म और तो और बेटी का अंतिम संस्कार न कर पाने की पीड़ा से पूरा परिवार बुरी तरह टूट चुका है।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

2 of 6
परिवार की पीड़ा को देखकर मृतका की बहन साक्षी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले तभी तभी उन्हें न्याय मिलेगा। लंबी यातनाएं झेल रहे परिवार को भाजपाइयों के दबाव में पुलिस ने छोड़ तो दिया है लेकिन इन लोगों पर अभी भी संकट के बादल छाए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कहने पर पुलिस ने मारपीट कर घायल करने वालों का मेडिकल तो करा दिया, लेकिन पुलिस का भय अभी भी परिजनों को सता रहा है।
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

3 of 6
यही कारण है कि पूरा परिवार पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा की शरण में है। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर बैठे मृतक छात्रा के नाना बाबू खरे ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा दी जा रही है। जबकि वह लोग अभी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि अभी भी पुलिस का भय सता है।

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

4 of 6
उनकी बेटी को न्याय दिलाने में जिन लोगों ने संघर्ष किया है उन्हें पुलिस गलत तरीके से फंसा रही है। जब वे छूटेंगे तभी उनका विश्वास प्रशासन के प्रति वापस लौटेगा। रविवार की रात पूरा परिवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से मिला। इसके बाद पिता राजकुमार खरे, उनके भाई शिवकुमार, रामकुमार, लड़का रविशंकर, बहन साक्षी व दीपाक्षी और पत्नी किरन गांव जाने से किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

5 of 6
छेड़छाड़ से आहत छात्रा के आत्मदाह के बाद बवाल और पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद बिवांर कस्बे में सोमवार को भी अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। लोगों में दहशत बरकरार है। दुकानदारों ने दूसरे दिन भी प्रतिष्ठान नहीं खोले। लोगों में इस बात का डर समाया है कि कहीं पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल न भेज दे। लोग पुलिस के इस कृत्य की निंदाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी पर बवाल, 900 के खिलाफ मामला दर्ज

6 of 6
बिवांर कस्बे में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 34 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात 900 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ रिपोर्ट होने से लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में नहीं दिख रहे हैं। चारो ओर सन्नाटा फैला है। हूटर बजाती नेताओं और पुलिस की गाड़ियां ही सन्नाटे को तोड़ रही हैं। पुलिस की लाठियों की मार से कराह रहे मृतक  छात्रा का परिवार घर जाने से डर रहा है। वह रविवार से भाजपा नेताओं के पास रहकर अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। छात्रा के नाना बाबू खरे का कहना हैं कि आरोपियों के घर की रखवाली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें