फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

विज्ञापन
1 of 12
किसी जमाने में ये सभी हीरोइनें छोटे पर्दे की चहेती एक्ट्रेस हुआ करती थीं। कोई बहु बनती थी तो कोई बेटी और कोई सौत, लेकिन सभी ने लंबे समय तक अपना दबदबा टीवी इंडस्ट्री पर बनाए रखा। अब काफी समय से ये सब टीवी की दुनिया से गायब हैं। देखिए कौन कौन इसमें शामिल है।
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

2 of 12
श्वेता क्वात्रा को 'कहानी घर घर की' के बाद से टीवी की फेवरेट वैंप घोषित कर दिया गया था। इसके काफी समय बाद उन्होंने कुछ रिएलिटी शो भी होस्ट किए लेकिन अब फिर वो छोटे पर्दे से दूर हैं।
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

3 of 12
एक्टर रोहित रॉय की पत्नी मानसी जोशी 'साया' और 'गुब्बारे' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब वह कभी कभी केवल अपने पति के साथ पार्टी में ही दिखती हैं।

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

4 of 12
कर्तिका राणे ने सीरियल 'हम परदेसी हो गए' में काम किया और वाहवाही भी लूटी। लेकिन अब वह गलती से भी टीवी पर नजर नहीं आतीं।
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

5 of 12
नौशीन अली ने सीरियल 'कुसुम' में लीड हीरोइन का रोल किया और काफी समय तक टीवी की नंबर वन एक्टर रहीं। काफी समय बाद उन्होंने सीरियल 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' में सास का रोल किया लेकिन फिर बाद में गायब हो गईं।
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

6 of 12
दिव्या सेठ ने जितनी बखूबी से कॉमेडी सीरियल 'देख भाई देख' में काम किया उतना ही फैमली ड्रामा 'हम लोग' में भी।

विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

7 of 12
हालांकि सीमा कपूर को टीवी जगत से दूर गए ज्यादा समय नहीं हुआ है। वह सीरियल 'बिदाई' में भी दिखीं थीं लेकिन अब कहीं नदारद हैं।

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

8 of 12
निकी अनेजा वालिया अपने दिनों में टीवी जगत की सबसे सेक्सी एक्ट्रेसेस में से मानी जाती थीं। उन्हें सीरियल 'सी हॉक' और 'अस्तित्व' के लिए याद किया जाता है।

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

9 of 12
अमिता नांगिया ने सीरियल 'तारा' में 'शीना' का रोल किया जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

10 of 12
रेणुका शहाणे ने सीरियल सुरभि से शुरुआत की और आगे 'सर्कस', 'इम्तिहान' और 'सैलाब' जैसे सीरियलों में काम किया। उनका किरदार फिल्म 'हम आपके हैं कौन में' भी काफी अच्छा था।

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

11 of 12
'हम पांच' की 'स्वीटी' यानि राखी टंडन को कौन भूल सकता है। सीरियल में उनका चुलबुलापन और गाना गाते हुए दरवाजा खोलना आज भी लोगों के जहन में है।
विज्ञापन

कभी हुआ करती थीं टीवी की क्वीन, अब कहां गायब हैं ये हीरोइनें?

12 of 12
किटू किडवानी को सीरियल 'स्वाभिमान', 'जुनून' और 'ये कहां आ गए हम' में उनके किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें