यूपी के चंदौसी में असामाजिक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर में लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया। कुछ प्रतिमाओं को तोड़ने के बाद नजदीक के कुएं में डाल दिया। गुरुवार को जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश भड़क गया। बाद में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
2 of 4
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी के जंगल में बने प्राचीन शिव मंदिर की घटना है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच के कौशल किशोर सहित अन्य पदाधिकारियों ने हंगामा किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
3 of 4
ग्राम प्रधान कमलेश भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। आश्वासन के बाद ग्रामीण और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शांत हुए।
प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, कुएं में फेंकी शिव की प्रतिमा
4 of 4
बनियाठेर के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक कौशल किशोर ने कहा कि मठ और मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।