फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

विज्ञापन
1 of 8
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि घुसपैठियों को अब नरमी से नहीं, बल्कि उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है। हमारा यह रुख सभी को नजर भी आ रहा होगा। लेकिन, विघटनकारी शक्तियों से निपटने के लिए जनता को भी देशहित में पहल करते हुए आगे आना होगा। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

2 of 8
बुधवार को मेरठ में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए रक्षा मंत्री मीडिया से दो चरणों में मुखातिब हुए। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान को जन्मजात विघटनकारी करार दिया। देश के बाहर की विघटनकारी शक्तियों को माकूल जवाब भी दिया जा रहा है। इससे घुसपैठियों के हौसले पस्त हुए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

3 of 8
उन्होंने कहा कि भीतर की विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ जनता को भी पहल करनी होगी। सिर्फ सेना या स्थानीय पुलिस के भरोसे इसे नहीं रोका जा सकता है।

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

4 of 8
चीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम लगातार बार्डर की गतिविधियों और पड़ोसी देशों की नीतियों का आकलन कर अपनी नीति तैयार कर रहे हैं। चीन मामले में अब देश को नजर आने लगा होगा कि सरकार का क्या रुख है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

5 of 8
इससे पूर्व सर्किट हाउस में बातचीत में उन्होंने कहा कि कैंट के पुराने एक्ट में बदलाव को लेकर होमवर्क चल रहा है। मार्च-2016 तक उम्मीद की जा सकती है कि इसमें बदलाव आएगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

6 of 8
गोमांस को लेकर चल रहे सियासी और धार्मिक विवाद के सवाल पर मनोहर पर्रिकर ने कन्नी काटते हुए कहा कि इसका जवाब पार्टी का राष्ट्रीय संगठन ही देगा। इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

7 of 8
36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने लगातार तीसरे साल स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया। वहीं महिला वर्ग में वी ज्योति सुरेखा ने स्वर्ण पदक पर अचूक निशाना साधा।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब रक्षा मंत्री ने तान दिया 'पाकिस्तान पर तीर'

8 of 8
कंपाउंड महिला वर्ग के व्यक्तिगत इवेंट में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वी. ज्योति सुरेखा और राजस्थान की स्वाति दुधवाल ने 720 में से 686 अंक हासिल किए। ज्योति के टारगेट प्वाइंट 46 होने के कारण उन्हें स्वर्ण और स्वाति को रजत पदक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें