आगरा में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बताए गए गांव भागुपुर की ठार निवासी दलित युवक विजयपाल (25) की बुधवार देर रात एत्मादपुर थाना की हवालात में मौत होने पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस पर उसे थर्ड डिग्री देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने थाने पर कब्जा जमाकर तोड़फोड़ की। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, एत्मादपुर, आगरा)
विज्ञापन
थाने में दलित युवक की मौत, 11 पुलिसवालों पर हत्या का केस
2 of 5
सीओ एत्मादपुर अखिलेश भदौरिया से मारपीट की कोशिश भी की गई। बवाल बढ़ता देख गुरुवार दोपहर पुलिस ने सीओ और इंस्पेक्टर समेत 11 पुसिलकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। नामजद आरोपियों में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। एत्मादपुर और आस-पास का इलाका पुलिस छावनी बना दिया गया है।
विज्ञापन
थाने में दलित युवक की मौत, 11 पुलिसवालों पर हत्या का केस
3 of 5
मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इनके मुताबिक राम नरेश और विजयपाल एत्मादपुर बाजार में बुधवार शाम खरीदारी करने आए थे, वहीं से पुलिस विजयपाल को पूछताछ के बहाने थाना ले गई। रामनरेश का कहना है कि जब वह साथियों के साथ थाने पहुंचे तो पुलिस विजयपाल को जातिसूचक शब्द कहते हुए लाठी-डंडों और बेल्टों से पीट रही थी। इसी से उसकी मौत हो गई।
थाने में दलित युवक की मौत, 11 पुलिसवालों पर हत्या का केस
4 of 5
वहीं, पुलिस का कहना है कि वह भागुपुर-अगवार मार्ग से ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले जा रहे बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके पांच साथी भाग निकले थे। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। उधर, उसकी मौत के बाद भागुपुर के ग्रामीणों ने थाना पर बवाल किया। एत्मादपुर विधायक डा. धर्मपाल भी थाना पहुंच गए।
थाने में दलित युवक की मौत, 11 पुलिसवालों पर हत्या का केस
5 of 5
एफआईआर में एत्मादपुर सीओ अखिलेश भदौरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक राजा सिंह, एसएसआई शत्रुघ्न सिंह, दरोगा प्रदीप सैंगर, कांस्टेबल विवेक यादव और छलेसर चौकी इंचार्ज किशनस्वरूप पाल नामजद हैं। इनके अलावा चार-पांच सिपाही अज्ञात हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक एत्मादपुर राजा सिंह, एसएसआई शत्रुघ्न सिंह, दरोगा प्रदीप सैंगर, दरोगा किशनस्वरूप पाल और सिपाही विवेक यादव को निलंबित कर दिया गया है।