फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

विज्ञापन
1 of 24
जिन सड़कों पर रौनक दिखाई देती थी, वो आज किसी बियाबान जंगल जैसी लग रही थीं। शहर, गलियां, बाजार हों या फिर बस्तियां, बस एक ही चीज हर ओर दिख रही थी। ‘हुदहुद’ की तबाही के निशान।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

2 of 24
और इन्हीं भयावह निशानों के बीच इंसानी चेहरों पर खिंची खौफ की लकीरें बिना शब्दों के पूरा मंजर बयां करने को काफी थीं। कमजोर पड़ने से पहले हुदहुद ने 24 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

3 of 24
हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभी तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात लाख से ज्यादा लोग शरणार्थी कैंपों में रहने को मजबूर हैं। करीब 50 हजार घर अब सिर्फ खंडहर बन कर रह गए हैं।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

4 of 24
अपनी जड़ों से उखड़े पेड, टूटे खंभे, टुकड़ों में बंट चुकी नावें और पूरे शहर में जगह-जगह बिखरे पड़े होर्डिंग के बीच विशाखापट्टनम एक जंग का मैदान सा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

5 of 24
हुदहुद सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्व ओडिशा की ओर बढ़ चुका है। मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने के लिए विशाखापट्टनम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

6 of 24
हुदहुद तूफान ने लोगों की जिंदगी को सड़क पर ला दिया है। अब सड़क पर जिंदगी जी रहे हैं वहां के लोग।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

7 of 24
अब सड़क ही इनका घर है। एक प्राकृतिक तूफान ने इस छोटे बच्‍चे के जिंदगी को भी सड़क पर ला दिया। इतनी कम उम्र में ही इस बच्चे ने इस प्राकृतिक आपदा का सामना कर लिया।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

8 of 24
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

9 of 24
राजनाथ ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

10 of 24
आंध्र प्रदेश के 300 से भी ज्यादा गांव तूफान की भयावहता के शिकार हुए हैं। यहां रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के साथ बिजली पानी की भी किल्लत हो गई है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

11 of 24
हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। इस बीच राहत की खबर यह है कि  विशाखापटनम में मौसम साफ होने के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

12 of 24
इस बीच करीब चार ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि तीन का डायवर्ट कर दिया गया।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

13 of 24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाखापटनम में हालातों का जायजा लेने पहुंचेंगे। सोमवार को उन्होनें ट्वीट कर बताया कि वो लगातार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सपंर्क में हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

14 of 24
वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री नायडू विशाखापटनम के प्रभावित इलाकों में पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने पूरे क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

15 of 24
चक्रवाती तूफान हुदहुद के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर पूर्वी व मध्य यूपी के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अलर्ट के मुताबिक मध्य व पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। नेपाल में ज्यादा बारिश होने पर वहां से पानी छोड़े जाने की स्थिति आ सकती है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

16 of 24
हुदहुद तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि विशाखापट्टनम में हर तरफ तबाही के ही मंजर दिख रहे थे।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

17 of 24
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ दौरा किया।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

18 of 24
तूफान के असर से पूरी-तरह जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और अभी भी जीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

19 of 24
आंध्र प्रदेश से तूफान ने अब अपना रूख ओड़िसा और छत्तीसगढ़ की तरफ कर लिया है। वहां पर अभी भारी बारिश होने की संभावना है।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

20 of 24
जब तूफान थमा तो वहां का मजारा ही कुछ और था। पेट्रोल लेने के लिए घंटों लंबी लाइनें लगी रहीं।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

21 of 24
तूफान इतना तेज था कि इंडियन ऑयल स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

22 of 24
पिछले साल आए फैलिन तूफान ने भी ओडिसा में काफी तबाही मचाई थी कि पर इस साल ओड़िसा भी हुदहुद का असर कम रहा।

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

23 of 24
आंध्र प्रदेश से तूफान ने अब अपना रूख ओड़िसा और छत्तीसगढ़ की तरफ कर लिया है। वहां पर अभी भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

हुदहुद का कहर: 24 की मौत, 50 हजार घर बर्बाद

24 of 24
आंध्र प्रदेश से तूफान ने अब अपना रूख ओड़िसा और छत्तीसगढ़ की तरफ कर लिया है। वहां पर अभी भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें