फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग गोरा नहीं हुआ, फेयरनेस क्रीम कंपनी पर 15 लाख जुर्माना

Fri, 06 Nov 2015 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक भारतीय फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी को चार हफ्तों में गोरा बनाने का दावा करना महंगा पड़ गया है। कंपनी के दावा खरा न उतरने के बाद एक बीस वर्षीय युवक ने केस कर दिया था। इस पर तीन साल बाद फैसला सुनाते हुए उपभोक्ता अदालत ने फेयरनेस क्रीम की निर्माता कंपनी इमामी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन

रंग गोरा नहीं हुआ, फेयरनेस क्रीम कंपनी पर 15 लाख जुर्माना

2 of 5
इमामी फेयर एंड हैंडसम का प्रचार और कोई नहीं शाहरुख खान करते हैं। निखिल नाम के इस युवक ने कंपनी का प्रचार देखकर क्रीम खरीदी थी,लेकिन वह गोरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रंग गोरा नहीं हुआ, फेयरनेस क्रीम कंपनी पर 15 लाख जुर्माना

3 of 5
निखिल का कहना है कि उसने एक महीने तक क्रीम का उपयोग किया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कंपनी इस प्रकार लाखों लोगों को ठगती है। इसके बाद उसने अपने भाई कानून के छात्र रहे पारस की मदद ली और उपभोक्ता अदालत मे केस कर दिया।

रंग गोरा नहीं हुआ, फेयरनेस क्रीम कंपनी पर 15 लाख जुर्माना

4 of 5
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि उनकी तरह और लोग न ठगे जाएं। साथ यह जुर्माने की रकम निखिल के बजाय उपभोक्ता कल्याण निधि में जाएगी क्योंकि निखिल ने किसी हर्जाने की मांग नहीं की है, उन्हें सिर्फ कोर्ट केस में खर्च हुए 10000 रुपए ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग गोरा नहीं हुआ, फेयरनेस क्रीम कंपनी पर 15 लाख जुर्माना

5 of 5
कोर्ट के फैसले के अनुसार इमामी को न सिर्फ जुर्माना भरना होगा बल्‍कि गोरा बनाने के इस भ्रामक विज्ञापन को भी बंद करना होगा। वहीं कंपनी ने इस फैसले पर कुछ कहने मना कर दिया है, हालांकि वह अब मामले को नेशनल कंज्‍यूमर फोरम तक ले जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें