राजस्थान विधानसभा के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कांग्रेस के राजस्थान अध्यक्ष सचिन पायलट को भी चोंटें आई हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा की पुलिस ने कुछ ऐसे ली सचिन पायलट की खबर
2 of 5
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई विधायक व राजस्थान के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना की पुलिस ने पिटाई की गई।
विज्ञापन
वसुंधरा की पुलिस ने कुछ ऐसे ली सचिन पायलट की खबर
3 of 5
पुलिस के लाठीचार्ज के बाद चांदना सदन में आ गए और सदन में अपने कपड़े उतारकर पिटाई के निशान दिखाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
वसुंधरा की पुलिस ने कुछ ऐसे ली सचिन पायलट की खबर
4 of 5
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरने पर सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता व विधायक शामिल हुए। धरने पर बैठे नेता दोपहर बाद धरना स्थल से घेराव के लिए विधानसभा पहुंचे। प्रदर्शनकारी विधानसभा तक पहुंचने के लिए पुलिस से जोर आजमाइश करने लगे।
इस बीच पुलिस ने सचिन पायलट से भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए, पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प तेज हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं।