फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

विज्ञापन
1 of 23
शमसाबाद में सांप्रदायिकता की आग पुलिस की ढिलाई से रविवार को भड़क गई। खुले घूम रहे बलवाइयों ने शनिवार देर रात नवादा रोड पर खेत में बने एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी।
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, शमसाबाद।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

2 of 23
इतना ही नहीं रविवार दोपहर 12.15 बजे थाना से महज 50 मीटर दूर ऋषि मार्केट में फर्नीचर शोरूम की चार दुकानों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

3 of 23
इससे तनाव और बढ़ गया। बाजार और स्कूल बंद रहे।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

4 of 23
दहशत के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

5 of 23
फर्नीचर शोरूम उसी टोला मोहल्ला के हाजी फहीम का है, जहां सबसे ज्यादा बवाल हुआ।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

6 of 23
कांप्लेक्स के दूसरे तल पर छह दुकानों को मिलाकर बनाए गए इस शोरूम में लाखों का फर्नीचर जल गया है।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

7 of 23
हाजी फहीम का कहना है कि आग बलवाइयों ने केमिकल डालकर लगाई।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

8 of 23
फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। शोरूम से सटी सतीश की कपड़े की दुकान में भी नुकसान हुआ है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

9 of 23
कांप्लेक्स के तीसरे तल पर रहने वाले तीन परिवार जान बचाकर भागे।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

10 of 23
एसएसपी का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

11 of 23
शमसाबाद के गुनहगारों की पहचान करने में जुटी पुलिस के सामने कुछ ऐसे चेहरे आए हैं, जो दिखने में मासूम हैं, लेकिन इनके हाथों में पत्थर, छुरे और कांच की बोतलें थी।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

12 of 23
ये नाबालिग भी सांप्रदायिक हिंसा में शामिल रहे। पुलिस के सामने दिक्कत यह है कि अगर इन्हें गिरफ्तार किया जाए, तो तनाव बढ़ सकता है। अगर न पकड़ा जाए, तो इन्हें सबक कैसे मिलेगा?

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

13 of 23
फिलहाल पुलिस रिकार्ड में इन सभी का नाम-पता दर्ज किया जा रहा है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

14 of 23
मोहल्ला टोला के बवाल में पुलिस ने चेहरे पहचाने हैं। इनमें 15 नाबालिग निकले हैं। 10 की उम्र तो लगभग 15 साल है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

15 of 23
कई तो ऐसे हैं, जिनके पिता या चाचा उनके पास ही खड़े पथराव कर रहे थे। मतलब एक साथ दो पीढ़ी बवाल में शामिल रहीं।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

16 of 23
पुलिस सूत्रों का कहना है कि  नाबालिगों की गिरफ्तारी अभी नहीं की जाएगी। इनके जो परिवारीजन बवाल में शामिल रहे, उन्हें पकड़ा जाएगा। बच्चों की गिरफ्तारी के बारे में फैसला बाद में होगा। जिन्हें बाद में पकड़ा जाएगा, उनकी गिरफ्तारी जुवेनाइल एक्ट केतहत होगी।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

17 of 23
शमसाबाद बवाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोपी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

18 of 23
पुलिस की तैयारी उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की है। हालांकि उसे पहले दिन ही पकड़ लिया गया था, लेकिन उसके घायल होने के चलते तब छोड़ दिया था। वह जिला अस्पताल में उपचार करा रहा था।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

19 of 23
रविवार को उसे वहीं से पकड़ा है। शमसाबाद के खिड़की हरसाय निवासी आकाश की नमक की मंडी में सर्राफा की दुकान है। उसके पिता की शमसाबाद में ही खिड़की हरसाय में कपड़े की दुकान है।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

20 of 23
आरोप है कि आकाश ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक ग्रुप बनाया। इसमें आपत्तिजनक पोस्ट किए। इसके बाद इसे वायरल कर दिया। इसी के चलते कस्बा का माहौल बिगड़ा।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

21 of 23
उसकी फेसबुक आईडी पर प्रोफाइल फोटो के माध्यम से उसकी पहचान कर ली गई। कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया था।

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

22 of 23
गला घोटकर उसकी हत्या की कोशिश की गई थी। इसके विरोध में हिंदु संगठनों ने थाना पर हंगामा किया।
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल में तोड़फोड़, फर्नीचर शो-रूम में लगाई आग

23 of 23
तभी से माहौल बिगड़ता चला गया। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें