फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
1 of 9
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जहानाबाद कस्बे में पिछले साल भी मकर संक्रांति से ठीक पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था। तब मामला तो जैसे-तैसे शांत हो गया था लेकिन दोनों वर्गों के बीच तनाव बना हुआ था, जिसे प्रशासन ने हल्के में लिया। इस बार भी वैसे ही हालात के बावजूद अफसर नींद में रहे और इतना बड़ा बवाल हो गया। ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर।

विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

2 of 9
मिश्रित आबादी वाले जहानाबाद में दोनों वर्ग के लोग जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। भारी भीड़ के साथ निकाले जाने वाले जुलूसों में एक-दूसरे को ताकत का अहसास कराते हैं। इस दौरान एक-दूसरे को ऊंचा-नीचा दिखाने के प्रयास भी होते हैं। कुछ अराजकतत्वों की इन्हीं हरकतों से सद्भाव के सारे रंग एक पल में बिखर जाते हैं। जहानाबाद कस्बे में पिछले साल भी मकर संक्रांति से ठीक पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था।
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

3 of 9
तब दिवंगत विधायक सैयद कासिम हसन के बेटे आबिद ने मामले को ठंडा किया था। मकर संक्रांति से पहले मुस्लिमों का बारावफात पर्व मनाया जाता है। उसमें भी झंडे जुलूस निकाले जाते हैं। पिछले साल विधायक पुत्र से कुछ लोगों ने बारावफात जुलूस में गाली गलौज करने की शिकायत की थी। इस बात को तेज हवा दी गई और कस्बे में एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए थे। उनमें काफी आक्रोश भी रहा था। मामले को विधायक पुत्र ने संभाला था और थाना पुलिस के साथ बैठकर बातचीत की थी। इसके बाद दोषी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे शांति सौहार्द कायम हो सका था।

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

4 of 9
अभी कुछ दिन पहले भी बारावफात का जोर शोर से जुलूस निकाला गया था। सूत्रों के अनुसार उसी जुलूस की प्रतिद्वंद्विता में संक्रांति पर्व पर जुलूस बढ़चढ़ कर निकाला गया।
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

5 of 9
यहां पर दोनों पक्षों में तनाव के हालात को प्रशासन भांप नहीं सका और बड़ी घटना हो गई।

विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

6 of 9
जहानाबाद कस्बे के रामतलाई मंदिर परिसर में गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि तीन हजार साल पहले हिंदुओं की पूरी दुनिया थी। लुटते-कटते अब 100 करोड़ बचे हैं, ऐसी परिस्थिति में हिंदुओं की संख्या बढ़ाने का काम करना होगा। सौ करोड़ हिंदू विश्व विजय की ताकत रखते हैं। गुरुवार को कस्बे के रामतलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप हिंदुओं को समृद्धशाली, सुरक्षित और जागृत कर रही है। धर्मांतरण करने वाले हिंदुओं की घर वापसी के साथ ही उन्हें केंद्र व प्रांतों की सत्ता पर काबिज कराने का काम कर रही है।
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

7 of 9
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का दौर मुगल शासनकाल, अंग्रेजों के शासनकाल व कांग्रेस के शासनकाल में चलता रहा। भाजपा तो भूले-भटकों को घर वापस ला रही है। तोगड़िया ने कहा कि भारत की राज सत्ता पर काबिज सरकार को संविधान में परिवर्तन करना पडे़गा। पीएम चाहे जो भी बने, संविधान में परिवर्तन कर ही राम मंदिर का निर्माण कराना पडे़गा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारों को भी आडे़ हाथों लिया। कहा कि सरकारें किसानों का ध्यान नहीं दे रही हैं, जिससे देश में हजारों किसान गरीबी के कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं।

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

8 of 9
जहानाबाद में मकर संक्रांति जुलूस पर पथराव व आगजनी पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने नाराजगी जताई। उन्होंने तल्ख लहजों में कहा ‘यह जहानाबाद है या कुछ और...। मैं पूछना चाहता हूं, जहानाबाद को कैसा बना दिया गया है। यहां तो अघोषित युद्ध जैसे हालात बना दिए गए। प्रशासन मूकदर्शक बना है’। उन्होंने सभास्थल पर घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए और शासन व प्रशासन को ललकारते हुए कहा कि जुलूस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, वरना प्रशासन व शासन को झुकना पडे़गा। तोगड़िया ने कहा कि कस्बे में 38 वर्षों से मकर संक्रांति उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें कानून व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है।
विज्ञापन

तोगड़िया की सभा से पहले सुलगा यूपी का जहानाबाद, चले ईंट-पत्थर

9 of 9
जहानाबाद कस्बे में मकर संक्रांति पर्व पर निकाले गए जुलूस में हुए पथराव पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासन को पूरी तरह दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस ने जब जुलूस निकालने के रूट तय कर दिए थे, उसके बाद भी जुलूस में चल रहे कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की हिंसक घटना न हो, इसके लिए बिंदकी एसडीएम व सीओ को सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने चाहिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें