फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के सामने भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 30 Aug 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर के भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलाई गई। इस दौरान उद्घाटन समारोह पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

वाजपेयी के सामने भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे

2 of 5
इस हंगामे में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को खींचने की भी कोशिश की गई और उन्हें काले झंडे दिखाए गए। पदाधिकारियों से धक्का-मुक्की हुई। यही नहीं पांडाल में कुर्सियां भी जमकर एक दूसरे पर फेंकी गईं।

विज्ञापन

वाजपेयी के सामने भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे

3 of 5
हंगामा बढ़ने पर सुरक्षा घेरा बना कर किसी तरह प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हंगामे के चलते ही पार्टी का कार्यक्रम भी समय से पहले समाप्त हो गया।

वाजपेयी के सामने भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे

4 of 5
कार्यक्रम में सांसद की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम शुरू होते ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा के नजदीकी कंवलजीत सिंह के साथ कुछ युवक पांडाल में पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी के सामने भाजपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे

5 of 5
उपचुनाव से पहले हुए इस हंगामे ने पार्टी की गुटबाजी की पोल खोल दी है। हालांकि हंगामे और झड़पों के बाद अब हर गुट के लोग सफाई देने में जुटे हैं, लेकिन यह बात साफ है कि चुनाव में गुटबाजी पर लगाम कसना चुनौती होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें