फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

Mon, 11 Aug 2014 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 19
सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर दुनियाभर में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। भारत में भी यह तेजी से शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

2 of 19
इस वीडियो में एक आदमी कोने में खड़े बच्चों को एक-एक करके बेरहमी से पीट रहा है।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

3 of 19
वह बच्चों पर बेतहाशा छड़ी बरसा रहा है और लात से मार रहा है।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

4 of 19
दरअसल यह इजिप्ट (मिश्र) में कैरो के एक अनाथालय का वीडियो है।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

5 of 19
कोने में खड़े बच्चों को एक-एक कर पीटने वाला शख्स अनाथालय का मैनेजर ओसामा ओथमान है।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

6 of 19
इस खौफनाक वीडियो को अनाथालय के मैनेजर की बीवी ने तीन अगस्त को इंटरनेट पर रिलीज किया तो इसे देखकर इजिप्ट ही नहीं, दुनियाभर के लोग शॉक्ड रह गए।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

7 of 19
इस वीडियो में मैनेजर ओसामा 13 बच्चों, जिसमें से अधिकांश 10 साल के कम उम्र के हैं, को बेरहमी से पीट रहा है और उस पर चिल्ला रहा है। बच्चे भी रो-चीख रहे हैं।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

8 of 19
मैनेजर की बीवी का कहना है कि इस वीडियो को उसने डेढ़ साल पहले शूट किया था। लेकिन सजा के भय से इसे किसी जांच एजेंसी को नहीं दे रही थी।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

9 of 19
मैनेजर की बीवी ने बताया कि उसका पति जब उस पर और अपने बच्चों पर भी जुल्म करने लगा तो वह वीडियो रिलीज करने पर मजबूर हुई।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

10 of 19
कैरो के अनाथालय में बच्चों को पीटने वाले मैनेजर ओसामा ओथमान को गिरफ्तार कर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

11 of 19
इस अपराध के लिए ओसामा ओथमान को कम से कम तीन साल कैद की सजा हो सकती है।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

12 of 19
आरोपी ओसामा का कहना है कि वह बच्चों को अपने बच्चों की तरह रखता है। वह बच्चों को शरारत करने से रोकने की कोशिश में उन्हें दंडित कर रहा था।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

13 of 19
इस वीडियो ने इजिप्ट में चलाए जा रहे अनाथालय जैसे गैरसरकारी संस्थाओं के काम करने के तौर-तरीकों पर सवाल खड़ा किया है।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

14 of 19
प्रशासन ने बच्चों को दूसरे बेहतर अनाथालय में शिफ्ट कर दिया है।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

15 of 19
आरोपी मैनेजर ओसामा की बीवी का कहना है कि अनाथालय का लाइसेंस उसने 2006 में लिया था। उसके अनाथालय में 10 लड़के और 10 लड़कियां थीं। उस वक्त उसका पति कैरो में नहीं रहता था।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

16 of 19
बीवी ने बताया कि उसका पति 2010 में कैरो आया और अनाथालय को अपने कंट्रोल में ले लिया और उसे किसी भी काम में हस्तक्षेप करने से रोक दिया। उसके अनाथालय में ज्यादा आने-जाने पर भी मनाही थी। इसलिए वह देर से जान पाई कि उसका पति बच्चों को टॉर्चर करता है।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

17 of 19
एक बच्चे ने जांचकर्ता को बताया कि टीवी ऑन करने या किसी भी ऐसी बात पर ओसामा बच्चों को पीटना शुरू कर देता था जिस पर उसे गुस्सा आता था। बच्चे ने बताया कि ओसामा चाहता था कि हम मुंह बंद रखें।

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

18 of 19
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं ताकि अपराधी को दंड मिल सके।
विज्ञापन

VIRAL: बच्चों पर जुल्म का दिल दहलाने वाला वीडियो

19 of 19
बच्चों को टॉर्चर किए जाने की घटना वाले इस वीडियो को यूट्यूब ने कई चैनलों से हटा दिया है। लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर अन्य कई जगहों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें