फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

विज्ञापन
1 of 10
यूपी में अमरोहा में ट्रैक्टर घर के आगे खड़ा करने के विवाद में शुक्रवार को दो बिरादरियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इनमें से एक बिरादरी के एक छात्र की सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी गई। इससे आक्रोश भड़क गया और जमकर पथराव-फायरिंग हुई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने भी हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। -ब्यूरो/अमर उजाला, बछरायूं (अमरोहा)
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

2 of 10
कस्बे में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। इधर, पुलिस ने वकील के पुत्र शादाब की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

3 of 10
इनमें से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को मोहल्ला पेशथाना निवासी सरताज कुरैशी के प्रतिष्ठान के बाहर सड़क पर मोहल्ले के ही शाहनवाज मलिक पुत्र यूसुफ का ट्रैक्टर खड़ा था।

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

4 of 10
सरताज कुरैशी ने उससे ट्रैक्टर किसी दूसरे स्थान पर खड़ा करने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि शाहनवाज ने सरताज को थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव होने लगा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

5 of 10
सरताज का आरोप है कि विरोधियों ने हवाई फायरिंग और पथराव किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे वकील अहमद के 13 साल के पुत्र शादाब को कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके सिर में सरिया मार दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

6 of 10
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत होते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और आरोपी घरों से फरार हो गए। इसके बाद एक बिरादरी के लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

7 of 10
बवाल की सूचना पर थाना धनौरा, गजरौला व डिडौली से पुलिस बल और वज्र वाहन मंगा लिया गया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

8 of 10
स्थिति बिगड़ती देख डेढ़ सेक्शन पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में हो सकी। बाद में पुलिस ने शादाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

9 of 10
इधर, पुलिस ने सरताज कुरैशी की तहरीर पर शाहनवाज मलिक पुत्र यूसुफ, अनीस पुत्र सद्दीक, फहीम पुत्र अनीस, महफूज पुत्र यूसुफ और मोती पुत्र नामा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से भी बलवे करने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर छात्र की हत्या, बवाल

10 of 10
बछरायूं की घटना में आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। बलवा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डा. एसए चनप्पा पुलिस अधीक्षक अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें