शाहरुख खान की आने वाली फिल्म फैन में वो खुद अपने सबसे बड़े फैन बने हैं। अगर उन्हें पता होता कि लखनऊ के रहने वाले विशाल सिंह उनके इतने दीवाने हैं तो शायद उन्हें ही फिल्म में ले लेते। विशाल के घर का हर कोना शाहरुख की तस्वीरों और फिल्म पोस्टरों से भरा है। इनके घर में शाहरुख की 22,000 तस्वीरें हैं। विशाल की पत्नी और बच्चे भी शाहरुख के भक्त हैं। इससे भी गजब कारनामे कर चुके हैं दूसरे सितारों के फैंस।
विज्ञापन
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
2 of 15
सलमान खान के एक फैन मौलिक बाबूभाई शीशांगिया ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो के सेट पर भूख हड़ताल कर दी थी। इस दीवाने की मांग ये थी कि उसे सल्लू भाई के साथ एक फोटो खिंचवानी थी। मौलिक को हटाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बुलवाया गया था।
विज्ञापन
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
3 of 15
करीना कपूर का एक फैन तो इतना दीवाना था कि सालों तक उन्हें महंगे महंगे गिफ्ट दिया करता था और खत भेजा करता था। हद तो तब हो गई थी जब इन खतों का कोई जवाब नहीं आया तो उसने करीना को 40 लाख का हीरों का हार ही गिफ्ट कर डाला था।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
4 of 15
महानायक अमिताभ बच्चन जितने पहुंचे हुए कलाकार हैं उतने ही उनके फैन पहुंचे हुए हैं। उनका एक फैन तो उनके घर जलसा के सामने पहुंच गया था वो भी समोसों से भरे ट्रक के साथ। उसकी जिद ये थी कि अमिताभ इस ट्रक को एक बार छू लें तो वो ये समोसे अपने गांव में प्रसाद के तौर पर बंटवा देगा।
विज्ञापन
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
5 of 15
अमिताभ बच्चन के नाम का तो मंदिर तक बना है जहां उनके फैंस उनकी तस्वीर और उन जूतों की पूजा करते हैं जो उन्होंने अग्निपथ में पहने थे। ये जूते उस सिंहासन पर रखे हैं जिस पर वे फिल्म अक्स में बैठे थे। इनके ये खास भक्त मंत्र जाप में 'जय श्री अमिताभ' बोलते हैं।
विज्ञापन
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
6 of 15
सुष्मिता सेन के एक फैन ने उन्हें शादी का जोड़ा और गहने भेजे थे। उसने तो धमकी भी दी थी कि अगर सुष ने मना किया तो वो अपनी जान दे देगा। सुष इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्हें उस आदमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
7 of 15
इंदौर के रहने वाले सौरभ कांत श्रीवास्तव प्रियंका चोपड़ा के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने अपने हाथ से प्रियंका की एक खूबसूरत 5 फीट की पेंटिग बना कर गिफ्ट की थी। प्रियंका उनसे इतनी खुश हुई थीं कि खुद सौरभ से मिलने का वक्त निकाला था। सौरभ पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
8 of 15
ये हैं ज्योति विश्वकर्मा। ये ऋितिक रोशन की वो फैन हैं जिन्होंने अपनी कलाई पर हमेशा के लिए ऋितिक के नाम का टैटू बनवा लिया है। ऋितिक एक शो लिव माई लाइफ के जरिए अपनी इस फैन से अचानक जाकर मिले और वो 10 मिनट तक सन्न रह गई थीं।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
9 of 15
रांची के रहने वाले किशोर कुमार आमिर खान को शो सत्यमेव जयते में देख कर इतने प्रभावित हुए थे कि अपने घर से 1700 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई उनसे मिलने पहुंचे थे। उनको दो दिन एक रात पुलिस स्टेशन में भी बिताने पड़े। आखिर तीसरे दिन उन्हें आमिर से मिलने का मौका भी मिला। असल में किशोर कुमार ने खुद भी कई ऐसे सामाजिक मामलों को झेला था जो सत्यमेव जयते में दिखाए गए थे।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
10 of 15
आदित्य रॉय कपूर के पीछे पागल एक लड़की ने अपने खून से खत लिख कर आदित्य को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त आदित्य कश्मीर में फितूर की शूटिंग कर रहे थे।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
11 of 15
2011 में रजनीकांत जब सिंगापुर में डायलेसिस पर थे तो रजनीराजा नाम के एक आदमी ने नींद की गोलियां खा ली थीं ताकि उसकी किडनी रजनीकांत को डोनेट की जा सके। अच्छी बात ये रही कि उसे समय पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था और उसकी जान बच गई।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
12 of 15
दिया मिर्जा के एक फैन ने कई सालों तक उनका पीछा किया था। यहां तक कि वे नकली फूलवाला भी बन कर आया था ताकि दिया के घर में उसे घुसने का मौका मिल जाए। ये वही फैन था जो इससे पहले नकली डॉक्टर बन के दिया को प्रपोज भी कर चुका था।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
13 of 15
शाहिद कपूर के एनआरआई फैन ने तो यूरोप की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी माउंट एलब्रस के बेस कैंप में जाकर शाहिद की फिल्म हैदर का झंडा फहराया था। ये चोटी समुद्र तल से 18,510 फीट ऊपर है।
अपने चहेते सितारों के लिए क्या नहीं कर गुजरते हैं उनके फैंस
14 of 15
श्रुति हसन के एक फैन ने तो फिल्म के सेट से लेकर घर तक उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि उसने श्रुति के घर में भी घुसने की कोशिश की और उनका गला पकड़ लिया था। गनीमत कि श्रुति अपनी जान बचाकर घर के अंदर भाग गई थी। ये मामला 2013 का है।