बिहार के हाजीपुर में खुलेआम नकल वाली तस्वीरें सामने आई है। किस तरह  जान हथेली पर रखकर लोग छात्रों को नकल करवा रहे हैं। पूरा का पूरा प्रश्न पत्र ही परीक्षा हाल में हल कर दिया गया और छात्र को पकड़ा दिया गया। बिहार के हाजीपुर में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए शिक्षिका ने पकड़ लिया। पर उसके बाद भी वह परीक्षा देता रहा। लिखकर बाकायदा छात्रों को उत्तर दिए जा रहे थे जिसका प्रयोग वह नकल मारने में कर रहे थे। देखिए कुछ ऐसे की घरवालों ने 10वीं की परीक्षा में छात्रों की नकल करने में मदद की। एक छोटा लड़का परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर लिखी पुस्तिका लेकर आया और छात्रों को दी।