फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
1 of 3
आर्मी की बबीना फायरिंग रेंज के निकट स्थित ग्राम बड़ी डुबकी में पंद्रह अगस्त को निष्क्रिय राकेट लांचर बच्चों द्वारा तोड़े जाते समय फट गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर से रूप से 10 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सेना और पुलिस के अफसर जांच जुट गए हैं। बबीना सैन्य क्षेत्र के फील्ड फायर एरिया से सटे बैदौरा गांव के मजरा बड़ी डुबकी के बच्चे निकट फायर फिल्ड से निष्क्रिय राकेट लांचर उठा लाए थे। 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक कबाड़ी अपनी मिनी आपे (यूपी 94 टी 3304) से गांव में कबाड़ खरीदने पहुंचा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बबीना (झांसी)।
विज्ञापन

'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल

2 of 3
त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल के घर के सामने खड़ी गाड़ी के पास आकर बच्चों ने कबाड़ी से राकेट लांचर खरीदने का आग्रह किया, लेकिन कबाड़ी ने बम होने की आशंका व्यक्त करते हुए मना कर दिया। बच्चे एकत्रित होकर राकेट लांचर को पत्थर से तोड़ने लगे, तभी उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट में मौके पर ही अभि पुत्र उत्तम सिंह (10 वर्ष) व भूपेंद्र सिंह पुत्र मेवालाल (14 वर्ष) की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के चीथड़े पत्थरों व दीवार में चिपक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल

3 of 3
वहीं, बम को तोड़ने के दौरान एकत्र होकर घेरा बनाए एवं आसपास उपस्थित लोगों में नकुल पुत्र बालचंद (10 वर्ष), जीतू पुत्र शिरोमन (8 वर्षं), मुकेश पुत्र खुशीलाल (15 वर्ष), आशीष पुत्र राजेन्द्र (17 वर्ष), रामसखी पत्नी त्रिलोक (35 वर्ष), सौरभ पुत्र रामसिंह (13 वर्ष), रविंद्र पुत्र चरन सिंह (18 वर्ष), दिनेश पुत्र मुन्नालाल (20 वर्ष), कृष्ण पुत्र गोपाल (2 वर्ष), त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल (40 वर्ष) विस्फोट से बुरी तरह घायल हो गए। विस्फोट से गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बैदौरा के पूर्व प्रधान वीर सिंह नरवारिया ने गांव वालों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें