इसे आप अचरज ही मानेंगे कि एक तरफ जहां देश भर में सांप्रदायिक अशांति जोर पकड़ रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी ताकत और इच्छा के बल पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पैदा कर रहे हैं। देखते हैं कुछ किस्से।
मरियम ने जीता भागवत गीता कॉन्टेस्ट- कक्षा 6 में पढ़ने वाली 12 साल की मरियम सिद्दीकी ने हाल ही में भागवत गीता के कॉन्टैस्ट में 3000 प्रतिभागियों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
2 of 9
वाराणसी में मुस्लिम राधा कृष्ण- वाराणसी के एक स्कूल यूनीक अकेडमी में ऐसी जन्माष्टमी मनी थी, जिसमें कृष्ण और राधा की भूमिकाएं मुस्लिम बच्चों ने निभाई थी। राधा बनी बच्ची का नाम निदा अमान था। निदा के पिता अमान ने कहा कि ईश्वर एक है और उसकी आराधना किसी भी तरह से की जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
3 of 9
मुस्लिम प्रधान ने बनवाया मंदिर- मथुरा के एक गांव सहार के प्रधान अजमल अली शेख ने नगला गाजई में शिव पार्वती का मंदिर बनवा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। पिछले महीने ये मंदिर बनकर तैयार हो गया। अजमल ने बताया कि मंदिर को बनवाने में आठ महीने लगे और इस पर 4.50 हजार रुपए का खर्चा आया, जिसे उन्होंने खुद उठाया है।
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
4 of 9
मंदिर में रोजा खोलते हैं चंदौली के मुस्लिम- चंदौली जिले के नौबतपुर गांव के संकटमोचन मंदिर में गांव के सभी मुस्लिम नमाज अता करने के बाद हिंदुओं के हाथ से बना खाना खाकर रोजा खोलते हैं। नौबत गांव की आबादी करीब 3000 है, जिसमें मुसलमानों की संख्या 800 है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
5 of 9
राम मंदिर में उर्दू बैंक- काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारकर उर्दू बैंक की स्थापना की है। इस बैंक में खाता खुलवाने के लिए खाताधारक को उर्दू में ही राम नाम लिखकर जमा करना होता है। यह बैंक ब्याज के तौर पर शांति और लोन के रूप में सांप्रदायिक एकता का पैगाम देता है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
6 of 9
मुस्लिम महिलाओं ने की आरती- पिछले महीने काशी में मुस्लिम महिलाओं ने विधिवत तरीके से श्री राम की आरती करके उन लोगों के मुंह बंद कर दिए जो सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ बोलते रहे हैं। विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने केवल राम की आरती की, बल्कि श्री राम को हिंद पुरुष भी बताया। देखें वीडियो।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
7 of 9
छठ के चूल्हे बनाती हैं मुस्लिम औरतें- बिहार की राजधानी पटना में मुस्लिम महिलाएं छठ व्रतियों के लिए चूल्हे बनाती हैं। ये वही चूल्हे होते हैं जिन पर तीन दिन तक व्रती पवित्र खरना बनाते हैं। पटना के एक मोहल्ले की मेहरूनिसा का कहना है कि इस काम में वो पूरी शुद्धता का ध्यान रखती हैं और इन दिनों में शाकाहारी भोजन करती हैं।
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
8 of 9
इरशाद अंसारी सिखाते हैं गरबा- सूरत के इरशाद अंसारी कई सालों से हिंदू युवक युवतियों को गरबा डांस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इरशाद बचपन से ही गरबा डांस देखते आए और जब इनके स्टेप्स सीख गए तो शहर के दूसरे बच्चों को ये स्टेप्स सिखाने लगे। आज के समय में हर तबके के हिंदू युवक युवतियां बेखौफ होकर इरशाद से गरबा सीखते हैं।
तस्वीरों में देखिए मुसलमानों का हिंदू धर्म के लिए प्रेम
9 of 9
मुस्लिम मिस्त्री चढ़ाता है शिवलिंग पर जल- उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मुस्लिम मिस्त्री अपने काम की शुरुआत शिवलिंग पर जल चढ़ाकर करता है और नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन व्रत रखता है। इन नौ दिनों में मुख्तार पूरे विधि विधान से देवी पूजन करता है और नंगे पैर रहता है। वह मोहल्ला राजागंज के सांई मोटर्स पार्टस पर ट्रैक्टर मरम्मत का कार्य करता है।