जनता के रियल नायक के तौर पर खुद साबित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री ने जनता से सीधे रू-ब-रू हुए पर भीड़ बेकाबू होने की वजह से आज जनता दरबार कामयाब नहीं रहा।
विज्ञापन
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
2 of 38
इस पर उनके पूर्व सहयोगी किरण बेदी ने कहा, सचिवालय की छत से नहीं चलती सरकार, संयम और सूझबूझ से काम करें केजरीवाल।
विज्ञापन
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
3 of 38
‘आम आदमी पार्टी’ (आप) सरकार की ओर से दिल्ली सचिवालय के सामने लगाए गए बहुप्रतीक्षित पहले जनता दरबार में आज अफरातफरी और अव्यवस्था देखी गई जिसके कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीच में ही वहां से निकलना पड़ा।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
4 of 38
अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराने आए सैकड़ों लोगों के बीच एक दूसरे से आगे होने की जैसे होड़ मची थी।
विज्ञापन
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
5 of 38
अव्यवस्था की वजह से बैठक बीच में ही छोड़ कर चले गए मुख्यमंत्री केजरीवाल दोबारा वहां आए और सचिवालय की छत पर खड़े हो कर भीड़ से कहा ‘आप लोग वापस जाएं।
विज्ञापन
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
6 of 38
हमें व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कुछ समय दीजिए। हम आपकी सभी शिकायतों का समाधान करेंगे। अगली बार हम बेहतर इंतजाम करेंगे।’
विज्ञापन
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
7 of 38
एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि अफरातफरी की वजह से बैठक रद्द नहीं की गई क्योंकि इसका समय सुबह 9 बजे से 11 बज कर 30 मिनट तक था।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
8 of 38
मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जहां इकट्ठा हुए, वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
9 of 38
दिल्ली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मियों को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगहों पर तो लोगों ने अवरोधक ही तोड़ डाले। मुलाकात के लिए उमड़ पड़ी भीड़ के कारण केजरीवाल को बीच में ही निकलना पड़ा।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
10 of 38
दिल्ली सचिवालय के बाहर जनता से मुलाकात के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो गई तो पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री को उनके कार्यालय ले गए।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
11 of 38
उन्होंने कहा ‘हमें इंतजाम और दुरूस्त करने होंगे। अगर मैं वहां से नहीं हटता तो भगदड़ मच सकती थी। हर कोई मुझसे मिलना चाहता था। हमें व्यवस्था दुरूस्त करनी होगी ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए।’
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
12 of 38
लोगों की समस्याएं सुनने के लिए इन्द्रप्रस्थ एक्सटेंशन में हुई बैठक में दिल्ली सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
13 of 38
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, हमने सोचा भी नहीं था कि आज इतने लोग आएंगे। उन्हें संभालना कठिन हो रहा था। अगर मैं वहां से नहीं निकलता तो भगदड़ मच सकती थी।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
14 of 38
पुलिस का अनुमान है कि सचिवालय के सामने करीब 50,000 लोग आए। भीड़ में मुख्य रूप से स्थाई करने तथा अन्य मांगों के साथ डीटीसी, बिजली कंपनी बीएसईएस, विभिन्न सरकारी अस्पतालों, नगर निगमों समेत अन्य सरकारी विभागों में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी थे।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
15 of 38
केजरीवाल ने आम लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं हल करने की अपनी नीति के तहत जनता दरबार का आयोजन किया था।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
16 of 38
लोगों से लिखित शिकायतें लेते देखे गए दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि यह अच्छा अनुभव था और यह कवायद जारी रहनी चाहिए।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
17 of 38
जनता दरबार में आए कई लोगों ने कहा कि वह निराश हैं लेकिन उनकी उम्मीद नहीं टूटी है।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
18 of 38
उन्होंने कहा ‘मैं परेशान नहीं हूं। यह अच्छा अनुभव था और ऐसे प्रयोग होते रहने चाहिए।’ भारती ने यह भी कहा कि यह बात उन्हें मिलीं कई शिकायतों से साफ होती है।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
19 of 38
लक्ष्मी नगर निवासी रमेश गर्ग ने कहा, मैं यहां मुख्यमंत्री को पानी के अत्यधिक बिल के बारे में बताने आया था लेकिन अपना मामला पेश ही नहीं कर पाया। निश्चित रूप से मैं निराश हूं।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
20 of 38
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की ओर से मुझे आश्वासन मिला कि मुझे इस मामले में सहायता मिलेगी।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
21 of 38
मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करने वाले फरियादियों को उनकी शिकायत के बारे में एक पर्ची भी दी गई।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
22 of 38
भीड़ में मुख्य रूप से स्थायी करने तथा अन्य मांगों के साथ डीटीसी, बिजली कंपनी बीएसईएस, विभिन्न सरकारी अस्पतालों, नगर निगमों समेत अन्य सरकारी विभागों में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी थे।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
23 of 38
सुबह 9.30 बजे के करीब दिल्ली सचिवालय के आसपास 500 से ज्यादा लोग अरविंद केजरीवाल के पहले दरबार में शामिल होने के लिए जमा हो गए।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
24 of 38
10.20 बजेः भारी भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, सुरक्षा बलों ने केजरीवाल को भीड़ से बचाकर बाहर निकाल लिया।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
25 of 38
10.25 बजेः भारी भीड़ की वजह से दिल्ली सचिवालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल 15 मिनट वहां रुकने के बाद रवाना हो गए।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
26 of 38
10.27 बजेः बेकाबू भीड़ की वजह इतनी अफरा-तफरी मची कि लोगों के जरूरी दस्तावेज तक गायब हो गए।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
27 of 38
10.28 बजेः जनता दरबार में पूरी व्यवस्था चरमरा गई। सचिवालय प्रशासन को कतई अंदाजा नहीं रहा होगा कि वहां इतनी बड़ी तादाद में लोग पहुंच जाएंगे। हालात इतने बिगड़े कि केजरीवाल को वहां से निकलना पड़ा।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
28 of 38
10.40 बजेः अव्यवस्था का आलम यह है कि लोगों की शिकायत से जुड़े तमाम अहम दस्तावेज सड़क पर बिखरे पड़े हैं और जो लोग शिकायत करने आए थे, वे अपने-अपने दस्तावेज तलाशने में जुटे हैं।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
29 of 38
10.45 बजेः दिल्ली सचिवालय के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मी चीजों को संभालने की काफी कोशिश हो रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही। पुलिसकर्मियों को भीड़ को संभालने में काफी दिक्कत हो रही है।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
30 of 38
10.50 बजेः अरविंद केजरीवाल के वहां से जाने के बाद कुछ लोग धरना देकर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं जाएंगे।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
31 of 38
10.55 बजेः दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कल ऐलान किया था कि हर शनिवार केजरीवाल और उनकी कैबिनेट सचिवालय के बाहर लगने वाले जनता दरबार में लोगों की दिक्कतें सुनेंगे और समाधान देने की कोशिश करेंगे।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
32 of 38
11 बजेः दिल्ली सचिवालय के बाहर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग केवल दिल्ली के लिए नहीं हैं। उनके अलावा दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर आए हैं। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल उनकी दिक्कतें भी दूर कर सकते हैं।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
33 of 38
11.02 बजेः केजरीवाल के मुताबिक 70 फीसदी से ज्यादा दिक्कतें सरकारी कर्मचारियों की थी। दूसरे नंबर पर पानी की समस्या। तीसरी दिक्कत बिजली के बिलों की है। लोगों का कहना है कि बिल गलत भेज दिया, फिर कनेक्शन काट दिया।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
34 of 38
11.05 बजेः दिल्ली के नए सीएम ने कहा कि दो-तीन दिन रुकेंगे। देखेंगे कि कहां इंतजाम बेहतर रहेगा। इंतजाम में सुधार की जरूरत करनी पड़ेगी। लोगों की उम्मीदें बहुत हैं।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
35 of 38
11.07 बजेः दिल्ली के नए सीएम ने कहा कि मैंने भी गौर किया कि सरकारी कर्मचारी काफी निराश हैं। किसी की पेंशन नहीं मिली, किसी को स्थायी नहीं किया गया। सरकारी कर्मचारी, सरकार से ज्यादा नाराज हैं।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
36 of 38
11.07 बजेः केजरीवाल ने कहा कि मंत्री अपनी-अपनी टेबल पर बैठे थे। लेकिन लोगों की भीड़ मेरी तरफ ज्यादा थी। मैं सहमत हूं कि सभी लोग मुझसे मिलना चाहते थे। मैं घबराया गया। या तो लोकेशन बदलनी पड़ेगी या तरीका बदलना होगा। अफसरों के साथ बैठकर इस पर चर्चा होगी। सोमवार-मंगलवार को जनता दरबाद नहीं लगेगा।
लगने से पहले खत्म हुआ केजरी-दरबार, देखें कैसे ?
37 of 38
11.09 बजेः केजरीवाल ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग थे, जो बधाई देने आए थे। हाथ मिलाने आए थे। अगर मैं वहां से नहीं निकलता, तो भगदड़ मच सकती थी।
11.10 बजेः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मुझे निकलना पड़ा, क्योंकि लोग मेरी टेबल पर भी चढ़े थे। इंतजाम में कमी थी। भीड़ थी, तो हमें दूसरे तरह से इंतजाम करना पड़ेगा। लोगों को कतार में खड़ा होकर शिकायतें बतानी होंगी। वरना धक्का-मुक्की में गड़बड़ हो सकती है।