फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
माघ मेला के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति की पारंपरिक तिथि पर बृहस्पतिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तैयारियों की चूक, भूल कर स्नानार्थियों ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। परिवार के लोगों और परिजनों के नाम भी डुबकी लगी। अनुकूल मौसम में भोर से शुरू हुआ स्नान, पूजन-अर्चन, दान का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।
विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

2 of 9
श्रद्धा से सराबोर स्नानार्थियों ने गंगा की स्तुति करते हुए परेड ग्राउंड से संगम तक का रास्ता पैदल ही पूरा किया।  लंबे-चौड़े बेदिंग और सर्कुलेटिंग एरिया के कारण घाटों पर दबाव नहीं रहा। जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पहले जल में ही खड़े होकर अर्घ्य देते हुए सूर्योपासना की, फिर घाट किनारे पूजा-अर्चना पूरी की गई।
विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

3 of 9
गंगा और यमुना पट्टी में बैठे गंगापुत्र घाटियों के यहां यथाशक्ति तिल, गुड, खिचड़ी का दान, दक्षिणा दिया या रेती पर आसन जमाए घाटियों से ही तिलक चंदन लगवाया। पुरोहितों के पास गोदान कराने के लिए लोगों की कतार लगी।

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

4 of 9
हाथ में झोला, सिर पर गठरी लादे हुए स्नानार्थियों के संगम क्षेत्र पहुंचने का क्रम शाम तक जारी रहा। कमांडो आरएएफ के जवान मुस्तैदी से चप्पे चप्पे पर तैनात थे। पुलिस, प्रशासन के अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवक भी सहयोग के लिए स्नानघाटों सहित पूरे मेला क्षेत्र में डटे रहे।

विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

5 of 9
मकर संक्रांति से कल्पवास शुरू करने वाले श्रद्धालु शुक्रवार को पुण्यकाल में डुबकी के साथ कल्पवास का संकल्प लेंगे। मां गंगा, नगर देवता वेणी माधव और पुरखों को याद करके व्रत शुरू करेंगे। शिविर के पास तुलसी का बिरवा रोपा और जौ बोया जाएगा। कल्पवास के दौरान तीन बार गंगा स्नान एक बार भोजन एवं संतों के प्रवचन सुनने का व्रत शुरू होगा।
विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

6 of 9
माघ मेला क्षेत्र में बतौर ज्योतिष्पीठाधीश्वर भूमि आवंटित न होने से नाराज स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती  विरोधस्वरूप संक्राति की डुबकी नहीं लगाएंगे। प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी के मुताबिक स्वामी वासुदेवानंद को माघ मेला में जब तक बतौर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जमीन और सुविधाएं नहीं मिलती वे स्नानपर्व का बहिष्कार करेंगे। वहीं मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर काशीसुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, सतुआबाबा संतोषदास आदि ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

7 of 9
अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश राय के मुताबिक सूर्य का मकर राशि में प्रवेश शुक्रवार की सुबह 7.46 बजे होगा।

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

8 of 9
पूरे दिन स्नान किया जा सकेगा, वैसे संक्रांति का पुण्यकाल दोपहर 12,08 बजे तक रहेगा। स्नान के बाद खिचड़ी, तिल, घी, कंबल, वस्त्र, गौ आदि का दान किया जा सकेगा।

विज्ञापन

गंगा किनारे जब लाखों लोगों ने किया नहान, तस्वीरें

9 of 9
संक्रांति की पूर्व संध्या पर मेला में अन्न क्षेत्र आरंभ हुआ। त्रिवेणी मार्ग उत्तरी पटरी पर स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, काशीसुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, दंडीबाड़ा में स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी महेशाश्रम, संगम क्षेत्र में स्वामी आनंद गिरि, संगम लोअर मार्ग पर प्राच्य विद्या अनुसंधान संस्थान, संगम लोअर रोड पर लाल महेंद्र शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से खिचड़ी-प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें