भारतीय मूल के एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल के प्रधानमंत्री बने है। कोस्टा के अब तक के सफर में ढेरों उपलब्धियां है। तस्वीरों में कोस्टा का सफर।
विज्ञापन
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
2 of 10
करीब साढ़े चार सौ साल तक पुर्तगाल ने गोवा को गुलाम बनाए रखा, आज गोवा मूल का ही शख्स उसी पुर्तगाल का प्रधानमंत्री बना है। पेशे से वकील एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल के 13वें प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
3 of 10
बीते साल ही कोस्टा को पुर्तगाल की मुख्य सोशलिस्ट पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले कोस्टा पार्टी के सदस्य भर थे।
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
4 of 10
पुर्तगाल में कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी ने कम्युनिस्ट पार्टी, ग्रीन पार्टी और वाम दल के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है। इस गठबंधन ने पुर्तगाल की सबसे कम अवधि वाली अल्पमत की सरकार को महज 11 दिनों में गिरा दिया।
विज्ञापन
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
5 of 10
एंटोनियो कोस्टा को लिस्बन का गांधी भी कहा जाता है। कोस्टा का सियासत में झुकाव कॉलेज के समय से ही रहा है। उनके सामाजिक कार्यकलापों में इसकी बानगी दिखने लगी थी।
विज्ञापन
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
6 of 10
साल 2007 से अब तक कोस्टा लिस्बन के 3 बार मेयर भी रहे। मेयर रहते हुए कोस्टा ने लिस्बन की सूरत बदल दी। इससे पहले लिस्बन ड्रग्स की तस्करी और देहव्यापार के लिए जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
7 of 10
2005 से 2007 तक कोस्टा पुर्तगाल में आंतरिक प्रशासनिक मामलों के मंत्री भी रहे।
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
8 of 10
एंटोनियो का घरेलू नाम बाबूश है, जिसका कोंकणी में आशय 'छोटा बच्चा' है।
पुर्तगाल के नए पीएम का भारत से भी है नाता, जानिए सब कुछ
9 of 10
कोस्टा हालांकि गोवा में नहीं रहे, उनका जन्म साल 1961 में लिस्बन में ही हुआ, लेकिन उनके पिता प्रसिद्ध साहित्यकार ओरलैंडो कोस्टा गोवा आकर बस गए थे। ओरलैंडो को रविंद्रनाथ टैगोर पर लिखे उनके निबंधों के लिए भी जाना जाता है।