2016-इंडियन ऑटो एक्सपो 5 फरवरी से 9 फरवरी तक नोएडा, दिल्ली में होने जा रहा है। इस इंडियन ऑटो एक्सपो में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने फेसलिफ्ट वर्जन व नई कारें प्रदर्शित करने वाली है। वहीं कुछ नई कंपनियां भी इस एक्सपो के माध्यम से भारतीय बाजार में कदम रखने का तैयार बैठी है। तो आइए जानते हैं कि इस ऑटो एक्सपो में कौनसी कारें लॉन्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
2 of 8
फोर्ड मस्टंग: फोर्ड मस्टंग को हाल ही में पुणे स्थित एआरएआई (ARAI) सेंटर के बाहर स्पाइड किया गया है। इस कार को सीबीयू रूट के जरिए भारतीय मार्केट में बेचा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय बाजार में टॉप वेरिएंट 5.0-लीटर वी8 इंजन के साथ उतारा जाएगा जिसकी संभावित कीमत 55 लाख रुपए के करीब होगी।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
3 of 8
जीप ब्रांड: महिन्द्रा थार को मिली प्रसिद्धि के बाद अब अमेरिका की ओरिजनल जीप कंपनी भी भारतीय बाजार में प्रवेश करने जा रही है। 2016 में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में जीप कंपनी अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी पेश करेगी। आपको बतां दें कि जीप कम्पनी ने फिएट के रंजनगांव प्लांट में 280 मिलियन निवेश करने की घोषणा की है। जीप कंपनी फिएट के साथ मिलकर इस प्लांट से अपने वाहनों का लोकल निर्माण करेगी।
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
4 of 8
टाटा जीका (काइट): पिछले वर्ष आयोजित हुए ऑटो एक्सपो की बात करें तो 2014 में टाटा ने जेस्ट, बोल्ट व नेक्सन कॉम्पेक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट से रूबरू कराया था। संभावना जताई जा रही है कि 2016 ऑटो एक्सपो से कम्पनी नेक्स्ट एसयूवी व हेक्सा क्रोसओवर का निर्माण शुरू करेगी। इसके साथ ही 2016 ऑटो एक्सपो में टाटा कम्पनी अपनी नई हैचबैक कार काइट पेश करेगी और उसके बाद काइट का सेडान वर्जन भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
5 of 8
फोर्ड एंडेवर: फोर्ड की फस्ट जनरेशन की एसयूवी एंडेवर को मिली भारी सफलता के बाद अब कम्पनी सेकेंड जनरेशन की एंडेवर लॉन्च करने जा रही है। इस सेकेंड जनरेशन की एंडेवर कार को थाईलैंड में दिखाया जा चुका है, जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फोर्ड कम्पनी के नए टेर्रेन रसपोंस सिस्टम के साथ इस कार में नया इंजन व गियर बॉक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
6 of 8
रेनो डस्टर फेसलिफ्ट: फ्रांस की वाहन निर्माता कम्पनी रेनो भी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फेसलिफ्ट वर्जन को कुछ महीने पूर्व ही दिखाया गया था। रेनो कम्पनी इस फेसलिफ्ट डस्टर को 2016-ऑटो एक्सपो में उतारेगी। अपडेट की बात करें तो 2016-डस्टर को हाल ही में स्पाइड किया गया था, जिसमें कार को ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ दिखाया गया था।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
7 of 8
होंडा बीआर-वी: जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा जल्द ही कॉम्पेक्ट क्रोसओवर/एसयूवी सेगमेंट में एक नई कार बीआर-वी लेकर आ रही है। इस सेगमेंट में यह पहली कार होगी, जिसकी 3 पंक्तियों में उचित सीटिंग व्यवस्था दी जाएगी। इसमें होंडा सिटी के पेट्रोल व डीजल इंजन दिए जाएगा। इसके अलावा बीआर-वी में पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया जाएगा, जबकि पेट्रोल इंजन में ई-सीवीटी का नया फीचर भी दिया जाएगा।
जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये खूबसूरत कारें, देखिए तस्वीरें
8 of 8
मारुति सुजुकी: आने वाले कुछ महीनों में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी नई विटारा, कॉम्पेक्ट क्रोसओवर इग्निस व कॉम्पेक्ट एसयूवी वाईबीए लॉन्च करेगी। आपको बता दे कि मारुति विटारा को पिछले साल यूरोप में लॉन्च किया गया था, जबकि इग्निस को 2015-टोक्यो मोटर शो में दिखाया गया था। वाईबीए की बात करें तो संभावना जताई जा रही है कि इसे 2016-इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा।