फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

विज्ञापन
1 of 16
2015 में बजरंगी भा्रजान, तनु वेड्स मनु रिटर्न, बेबी, प्रेम रतन धन पायो, पीकू जैसी कमाल की फिल्में देखने को मिलीं लेकिन उन फिल्मों की लिस्ट भी छोटी नहीं है जिनको देखकर सिरदर्द हो गया। देखिए, 2015 की सबसे बकवास फिल्में कौन सी रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

2 of 16
पहले महीने में ही आई बिपाशा बसु औऱ करण सिंह ग्रोवर की फिल्म अलोन ने दर्शकों को ऐसा पकाया कि हॉरर फिल्मों पर से विश्वास ही उठ गया। करण सिंह ग्रोवर ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि इसकी कमाई अच्छी थी।
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

3 of 16
साल की शुरूआत में ही आई फिल्म रॉय क्रिटिक्स को तो ठीक लगी लेकिन दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई। फिल्म का गाना चिटियां कलाइयां बहुत लोकप्रिय हुआ। रणबीर कपूर से अच्छी एक्टिंग की उम्मीद की गई थी लेकिन दर्शक निराश ही हुए।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

4 of 16
23 जनवरी को रिलीज हुई डॉली की डोली। किसी ने फिल्म को अच्छा बताया तो किसी ने बकवास।
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

5 of 16
आयुष्मान खुराना की फिल्म हवाईजादा ने रिलीज ने पहले हवा तो बहुत बनाई लेकिन रिलीज के बाद इसकी सारी हवा निकल गई।
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

6 of 16
नाना पाटेकर की फिल्म अब तक छप्पन को तो पसंद किया गया था लेकिन इसकी सीक्वल अब तक छप्पन 2 कब आई कब चली गई, किसी को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

7 of 16
फिल्म बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और करण जोहर की एक्टिंग की तारीफें तो बहुत हुईं लेकिन खराब स्क्रिप्ट के कारण फिल्म चल नहीं सकी और दर्शकों को पकाऊ लगी।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

8 of 16
गुड्डू की गन अडल्ट कॉमेडी फिल्म थी। कुणाल खेमू को उम्मीद जरूर रही होगी लेकिन अफसोस कि फिल्म घुटनों के बल भी नहीं चल पाई।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

9 of 16
कंगना रनौत और सनी देयोल की फिल्म आई लव न्यू यॉर्क पहले 2013 में रिलीज होनी थी लेकिन कई वजहों से टल गई थी। 10 जुलाई 2015 को जब रिलीज हुई भी तो कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। सभी ने इसकी आलोचना की। कुछ क्रिटिक ने तो 5 में से 1 स्टार दिया।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

10 of 16
मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स की रिलीज होने से काफी वकत पहले से ही चर्चा थी। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

11 of 16
कुणाल खेमू की इसी साल आई दूसरी फिल्म भाग जॉनी का भी बुरा हाल हुआ। क्रिटिक्स ने इसे 5 में से 1 और आधा स्टार दिया। इस फिल्म का गाना 'डैडी मम्मी हैं नहीं घर' पर लोकप्रिय रहा।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

12 of 16
बिकिनी किलर चार्ल्स सोभराज की जिंदगी पर बनी फिल्म मैं और चार्ल्स से काफी उम्मीद थी। इसका प्रमोशन भी जम कर हुआ था। लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो पता चला कि इसमें कोई दम नही हैं। बॉक्स ऑफिस से उतरने में भी इसे ज्यादा समय नहीं लगा।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

13 of 16
फिल्म वेडिंग पुलाव में न तो कोई जाना माना सितारा था न फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ खास थी। इसीलिए यह फिल्म शांति से आई और शांति से निकल गई। आप में हिम्मत है तो देख लीजिए और तय कीजिए फिल्म कैसी थी।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

14 of 16
गोविंदा की बेटी नर्मदा की डेब्यू फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड कोई कमाल नहीं दिखा पाई। नर्मदा की ऐक्टिंग में भी दम नहीं दिखा।

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

15 of 16
सनी लियोनी की फिल्में कुछ कुछ लोचा है और एक पहेली लीला, दोनों ही ऐसी थी कि सिर में दर्द करा दें। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन

मनोरंजन के नाम पर टॉर्चर! ये हैं 2015 की 15 बकवास फिल्में

16 of 16
और साल की सबसे बकवास फिल्म का खिताब दिया जा सकता है शानदार को। जिस हिसाब से इस फिल्म के प्रमोशन हुए, गाने हिट हुए और चारो तरफ इसके रिलीज होने का इंतेजार था, उतना ही ज्यााद इस फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। स्क्रिप्ट के साथ साथ ऐक्टिंग भी बिना सिर पैर की थी। यह इतनी बुरी तरह पिटी कि खुद शाहिद ने फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी फैंटम के साथ दोबारा काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें