फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

विज्ञापन
1 of 13
ऐश्वर्या राय अब भले ही बच्चन हो गई हैं लेकिन इससे कई साल पहले वे खान या ओबराय होने तक की स्थिति में पहुंच गई थीं लेकिन जानिए ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आ कर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थामा था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चल दीं।
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

2 of 13
ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

3 of 13
'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला।

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

4 of 13
सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है, उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा है। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा। लेकिन इतनी आसानी से रिश्ता खत्म हो जाता तो क्या था! ऐश पर फिर कहर बरसा।
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

5 of 13
ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते थे। इसी वजह से ऐश का काफी नुकसान हुआ जब फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान के गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया।

विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

6 of 13
2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था, ''सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे औऱ गालियां सुनाते थे।''
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

7 of 13
ऐश ने बताया,''उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे हर को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।''

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

8 of 13
जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे।

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

9 of 13
हालांकि ऐश ने खुल कर कभी नहीं कहा कि वे विवेक के साथ रिश्ते में हैं लेकिन वे हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में विवेक के उस एक कदम ने सब बदल डाला।

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

10 of 13
विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉनफ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया।

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

11 of 13
किस्मत देखिए कि जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्म ऑफर भी निकल गए। विवेक ने अगर वह गलती न की होती तो शायद ऐश आज उन्हीं की होतीं और उनका करियर भी सही चल रहा होता।

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

12 of 13
दो बार प्यार में शर्मिंदगी झेल चुकीं ऐश को तब चैन मिला जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले। ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरांटो में गुरू के प्रेमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और ऐश ने झट से हां कर दी।
विज्ञापन

होटल के कमरे में विवेक ने न की होती वो गलती तो आज उनकी होतीं ऐश्वर्या

13 of 13
आखिरकार इतने उतार चढ़ाव के बाद ऐश ने अभिषेक से 20 अप्रेल 2007 को शादी रचाई। 2011 में दोनों की बेटी अराध्या हुई। तब से लेकर अब तक ऐश अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और पुराने सारे रिश्ते भुला चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें