फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन

विज्ञापन
1 of 13
इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बदलावा का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है क्या धनतेरस से पहले आपकी राशि में धन की वर्षा होने वाली है, देखिए।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

2 of 13
मेष राश‌िः इस सप्ताह व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। आपका शांत और धीर स्वभाव ही आपको कठिन से कठिन समस्या से बाहर निकालकर आपके हर काम जल्द से जल्द पूरे करने में आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। रोमांस के लिए सही समय है और किसी ख़ास से मिलने के प्रबल आसार से भी आप उत्साहित हो सकते है। ऑफिस में किसी भी प्रकार के आकर्षण से बचें क्योंकि यह सिर्फ अस्थायी है। आर्थ‌िक लाभ प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

3 of 13
वृष राश‌िः इस सप्ताह आपकी कुछ समस्याएं आखिरकार खत्म हो ही जाएंगी। आपके साथी या करीबी मित्र की सहायता से आप राहत की सांस ले सकेंगे। सही समय पर उनकी मदद से इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार की हानि नहीं होगी। इस समय आपमें से कुछ लोगों के लिए हिदायत यह है कि आप अपने प्रेम जीवन को किसी भी तरह के खतरे में ना डालें और अपने रिश्तें से बाहर ना जाए। व्यक्तिगत स्तर में कुछ समस्याएँ आ सकती है इसलिए सोच-समझ कर अपने फैसलें लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य  की प्रशंसा करेंगे।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

4 of 13
‌म‌िथुन राश‌िः इस सप्ताह आप परिस्थितियों से निपटने के अपने तरीकें में एक बदलाव लाना चाहेंगे। मुश्किल हालातों में खुद को ढालने की अपनी क्षमता का प्रयोग कर आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। आपको अपने मन में लंबी अवधि के लक्ष्यों रखते हुए, निवेश और वित्त की योजनाएं बनानी चाहिए लाभ म‌िलेगा। रोमांस के क्षेत्र में आपके साथी का ध्यान आपकी ओर अधिक रहेगा। आप दोनों ही अपने काम से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते है। आपको अपने रिश्ते में मजबूती लाने के लिए ऐसी ही एक छुट्टी की जरुरत है।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

5 of 13
कर्क राश‌िः इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। अपने ऑफिस के सभी नियमों का पालन कर किसी भी समस्या से बच सकते है। किसी करीबी मित्र के साथ आपको कुछ गंभीर मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। आपके और आपके साथी के बीच भी गलतफ़हमियां होने के आसार है। आपके व्यक्तित्व में थोडा सा परिवर्तन इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुधार ला सकते है। व्यवसाय के लिए यह एक अच्छा समय है आपके विरोधी इस सप्ताह आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

6 of 13
स‌िंह राश‌िः अपनी व्यवसायिक ज़िन्दगी में खुद को पूरी तरह से ना रंगे और मानसिक सुकून बनाये रखें। घर और ऑफिस में सही संतुलन ना बना सकने के कारण आप तनावग्रसित हो सकते है। हो सकता है कि काम के बढ़ते बोझ के चलते आप खुद चिडचिडा महसूस करें। इसका एक ही उपाय है कि किसी भी समस्या की धुन में ना खो जाएँ। सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जायेगा। अपने मन और मस्तिष्क को तनावरहित और शांत बनाए रखने के नए रास्तें ढूंढें।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

7 of 13

कन्या राश‌िः इस सप्ताह आपको अपने जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी पुराने मित्र या प्यार से आप अपने रिश्ते का पुनर्जीवित करना चाहेंगे। आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह एक नया रिश्ता बनने के आसार है। आप सामाजिक तौर पर भी सक्रिय रहेंगे और नए-नए लोगों से मिलेंगे। आप को अद्भुत चीज़ों को तलाशना काफी पसंद है और इस समय भी आप यही करेंगे। व्यवसायिक स्तर पर इस सप्ताह किसी भी दस्तावेज़ को स्वीकृति देने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

8 of 13
तुला राश‌िः आने वाले सप्ताह में अधिकांश समय आप अपने नए प्यार के बारे में ही सोचते रहेंगे. यह समय फिलहाल सिर्फ योजना बनाने के लिए बेहतर है ना कि उन पर कार्य करने के लिए। आप में से कुछ व्यक्ति अपने कार्यस्थल के वातावरण से नाखुश हो कर शिकायत करेंगे क्योंकि आपको  ऐसा महसूस होगा कि आपके  काम को, उनके प्रदर्शन को सही पहचान नहीं मिली है। आर्थिक तौर से आपको एक बड़ा लाभ मिल सकता है। साथी ही एक अधूरे काम को पूरा करने के लिए यह एकदम सही समय है।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌िः व्यक्तिगत स्तर पर एक पुरानी समस्या का हल निकल जाने से आखिरकार आप राहत की सांस लेंगे। आपका तनाव कम होगा और अपने मित्रों के साथ आप समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। काफी जद्दोजहद के बाद आप में से कुछ व्यक्तियों को अंततः अच्छी नौकरी मिल ही जाएगी। अपने अधिक प्रयास से आप अपनी वित्तीय समस्या का भी समाधान निकाल सकेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आपके कठिन परिश्रम से संभव हो सकेगा।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

10 of 13
धनु राश‌िः कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएँगे। अपने वायदों को पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो सकती है। ध्यान रहें कि आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करें ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा ना हो। आपके प्रेम जीवन में इस सप्ताह किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आएगी। करियर से जुडी संभावनाओं में बेहतरी लाने के लिए आपकी सभी अवसरों को लाभ उठाना होगा।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

11 of 13
मकर राश‌िः इस सप्ताह आप करियर के स्तर पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक रुका हुआ कार्य इस समय अपने अंतिम चरण पर पहुँच सकता है। हालाँकि सप्ताहांत तक आप को अपने वित्त को लेकर और भी सतर्क रहने की ज़रुरत है। घर के मामलों में भी आपका ध्यान रहेगा। एक नए सम्बन्ध के होने से अधिकांश समय आपका मूड रोमांटिक रहेगा।

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

12 of 13
कुंभ राश‌िः इस सप्ताह आपके जीवन को मुश्किल बनाने वाली कुछ अनेपक्षित समस्याओं के उत्पन्न होने से आप आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। ज़रुरत से ज्यादा ग़लतफ़हमियाँ होंगी। अपने रोमांटिक रिश्तें में भी आप को कुछ मुश्किलों से निपटना होगा। करियर के स्तर पर भी आपको अधिक सावधान रहने की ज़रुरत है क्योंकि आपकी पैनी नज़र आप के काम पर नहीं होने से आपकी कुछ योजनाएं विफल हो सकती हैं। इस सप्ताह अपने संचार को पारदर्शी रखें।
विज्ञापन

साप्ताह‌िक राश‌िफलः धनतेरस से पहले इन राश‌ि वालों के घर बरसेगा धन

13 of 13
मीन राश‌िः इस सप्ताह आप थोड़े से विचलित महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान देने में परेशानी महसूस करेंगे। आपके ऐसे रवैये से संभव है कि आप अपने कुछ कार्य समय से पहले पूरे ना कर पाएं। साथी के साथ भी इस समय परिस्थिति सही नहीं रहेगी। आप दोनों के बीच समस्याएँ बढ़ने से दूरी भी बढ़ गयी है। आपसी बहस अधिक हो रही है और आप हर समय तनाव में रहते है। घबराए नहीं, यह एक अस्थायी दौर है, सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें