बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिनकी दुश्मनी या अनबन सालों से चली आ रही है। लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि अपने फायदे के लिए ये सितारे दुश्मनी भुलाकर साथ दिखे। मानो सालों का गुस्सा पल भर में छूमंतर हो गया हो। ये दिल से सब भुलाकर आगे बढ़ते हैं या बस फायदे के लिए, खुद देख लीजिए।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
2 of 10
बॉलीवुड में इसे सबसे गहरी दुश्मनी समझा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐश्वर्य को लेकर जब ये दो सुपरस्टार एक पार्टी में भिड़े तो सालों तक एक दूसरे की खिलाफत में ही लगे रहे। लेकिन अब यह मामला दोस्ती में तब्दील हो गया है। शाहरुख सलमान की बहन की शादी में गए तो सलमान ने शाहरुख की फिल्म का प्रमोशन किया। ईद पर भी दोनों एक दूसरे के साथ गलबहियां डाले दिखे। हाल ही में शाहरुख सलमान के शो बिग बॉस में भी अपनी फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करने गए थे।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
3 of 10
2014 में शाहरुख की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन और सरदार' की रिलीज डेट टकराने के दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई थी। लेकिन अब दोनों दोस्त हैं। शाहरुख ने सिंघम रिटर्न के हिट होने की दुआ की थी और अब काजोल शाहरुख के साथ काम भी कर रही है। इसे कहते हैं बनते और बिगड़ते रिश्तों की दास्तान जो बॉलीवुड में अक्सर दिखती रहती है।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
4 of 10
सोलह साल पहले फिल्म 'डर' के दौरान शाहरुख और सनी देयोल के बीच हुई जंग के बाद दोनों ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था। सनी उस वक्त के स्टार थे और शाहरुख उभरते हुए स्टार। दोनों के बीच की तनातनी कुछ समय पहले ही दूर होती दिखी जब शाहरुख और सनी एक समारोह में साथ साथ दिखे। इनकी दोस्ती फिर दिख रही है जब शाहरुख की फिल्म दिलवाले के बीच में सनी की फिल्म घायल वन्स अगेन का टीजर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
5 of 10
कैटरीना के लिए दीपिका को रणबीर कपूर ने जब ठुकराया तो सबको लगा था अब कभी दीपिका रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगी लेकिन जब मौका मिला तो दीपिका ने झट से रणबीर के साथ काम करने को हामी भर दी। लगातार कई फिल्में पिटने के बाद रणबीर भी अपनी नैया पार लगाना चाहते थे सो उन्होंने दीपिका के साथ काम करने को तुरंत हामी भर दी।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
6 of 10
दोनों एक समय बॉलीवुड में आई और दोनों के बीच अच्छी खासी बहस रही। जब पीक पर थी तो दोनों ही हीरोइनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया, कई अच्छे ऑफर तक ठुकरा दिए। लेकिन ढलते दौर में जब दोनों को उबरने की जरूरत थी तो गुलाब गैंग में एक साथ नजर आईं।
विज्ञापन
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
7 of 10
शाहरुख और फरहा खान के बीच गहरी दोस्ती है। फरहा ने शाहरुख को लेकर कई हिट फिल्में बनाई। लेकिन एक पार्टी में जब शाहरुख ने फरहा के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ जड़ दिया तो समझा गया कि ये दोस्ती तो खत्म हो गई। लेकिन फिर कुछ महीनों बाद पैचअप हुआ और अब शाहरुख फरहा फिर साथ हैं।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
8 of 10
मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान शुरू हुई ये जंग बॉलीवुड में करीब बीस साल तक जारी रही। लेकिन जब दोनों का कैरियर ढलान पर आया तो दोनों साथ साथ नजर आई। कुछ एक समारोहों में ऐश और सुश साथ साथ हंसती हुई नजर आई और दोनों का एक ही बयान था कि हमारे बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता थी लेकिन दुश्मनी जैसी कोई चीज नहीं। हाल ही में इनकी साथ में यह तस्वीर भी आई थी।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
9 of 10
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्रेम संबंध एक वक्त पर बहुत चर्चित था लेकिन बाद में ये अलग हो गए थे। तब से ये दोनों कभी साथ नहीं दिखे, न एक दूसरे के बारे में बात की। लेकिन जब शिल्पा बिगबॉस 2 होस्ट कर रही थीं तब आखिरी एपिसोड में विजेता की घोषणा करने के लिए अक्षय को ही बतौर खास मेहमान बुलाया गया था। उस वक्त स्टेज पर इन दोनों के बीच किसी तरह का तनाव भी नहीं दिखा था।
जब फिल्मी सितारों ने अपने फायदे के लिए भुला दी 'दुश्मनी'
10 of 10
अक्षय कुमार अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड शिल्पा के पति राज कुंद्रा के साथ भी स्टेज साझा करते दिखे थे। अक्षय राज के बिजनेज पार्टनर बने थे जब राज कुंद्रा ने एक सेलेब्रिटी टेलीशॉपिंग चैनल लॉन्च किया था। उस प्रोग्राम में अक्षय, शिल्पा और राज एक साथ मौजूद थे और राज-अक्षय एक दूसरे के साथ काफी सहज दिखे थे।