भारत सरकार ने गुरुवार को रूस के 'एस-400 ट्रायंफ' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की खरीद को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से पूर्व लिया गया है जिसके लिए 39 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
2 of 18
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में इसका फैसला लिया गया। यह फैसला आगामी 24 दिसंबर को रूस की राजधानी मॉस्को में नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली अहम मुलाकात से पहले लिया गया है।
विज्ञापन
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
3 of 18
डीएसी ने इस खरीद को जरूरी रक्षा प्रणाली के तौर पर मंजूरी दी है जिसे देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तैनात किया जाएगा जो पाकिस्तान और चीन के संभावित हमलों से देश की रक्षा करेगा।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
4 of 18
पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के मिसाइलों से निपटने के लिए भारत अपने सबसे पुराने दोस्त रूस से एस-400 ट्रायम्फ खरीदने जा रहा है। यह इस वक्त दुनिया की सबसे उन्नत एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सुरक्षा प्रणाली है जो दुश्मनों के मिसाइल को हवा में ही मार गिराने में सक्षम है। जानिए क्या है इसकी खूबी और कैसे ये देश की सुरक्षा को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
5 of 18
एस-400 नई पीढ़ी का एंटी मिसाइल और एंटी एयरक्राफ्ट हथियार है जिसे रूस के अलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। यह एस-300 श्रेणी का अगला संस्करण है। फिलहाल इसका प्रयोग रूस की सेना करती है।
विज्ञापन
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
6 of 18
इस प्रणाली के विकास की शुरुआत 1990 के दशक में ही हो गई थी जिसे 1999 में रूस की वायुसेना में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
7 of 18
एस-400 तीन तरह का सुरक्षा घेरा मुहैया कराती है जिसके लिए तीन अलग-अलग तरह के मिसाइलों को इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें अत्यधिक दूरी (400 किमी) तक मार करने के लिए 40एम6, लंबी दूरी तक मार करने के लिए 48एन6 और मध्यम दूरी वाली 9एम96 मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाता है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
8 of 18
अपनी ओर आती दुश्मन के मिसाइल को मार गिराने में सक्षम सबसे लंबी
दूरी तक मार करने वाली मिसाइल की गति 4800 मी/सेकेंड यानि कि 17000
किमी/सेंकेंड है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
9 of 18
यह सुरक्षा प्रणाली 600 किमी दूर स्थित किसी भी तरह के मिसाइल या लड़ाकू विमान का पता लगाने में भी सक्षम है। आपको बता दें कि भारत के पास पहले से ही ऐसी सुरक्षा प्रणाली मौजूद है जो अपनी ओर आती 5,000 किमी दूर से दागे गए मिसाइल का पता लगाने में सक्षम है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
10 of 18
भारत के पास पहले से ही ऐसी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है लेकिन एस-400 के भी सेना में शामिल हो जाने के बाद वह अपने महत्वपूर्ण शहरों, सरकारी प्रतिष्ठानों, परमाणु संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की बेहतर सुरक्षा कर पाएगा।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
11 of 18
भारत के पास फिलहाल दो तरह के एंटी मिसाइल प्रणाली है जिसमें एयर डिफेंस ग्राउंड इन्वायरमेंट सिस्टम और बेस एयर डिफेंस जोन शामिल है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
12 of 18
इसके अलावा भारतीय नेवी और आर्मी इजारइल के बराक एंटी बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस का भी इस्तेमाल करता है जिसे नौसेना के सभी युद्ध पोतों पर लगाया गया है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
13 of 18
भारत के पास फिलहाल दो तरह के एंटी मिसाइल प्रणाली है जिसमें एयर डिफेंस ग्राउंड इन्वायरमेंट सिस्टम और बेस एयर डिफेंस जोन शामिल है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
14 of 18
कैसे करता है काम- एस-400 को देश की परमाणु प्रतिष्ठानों, आबादी वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों की सुरक्षा के मद्देनजर बनाया गया है जो दूर से ही दागी गई मिसाइलों को सैटेलाइट की मदद से भांप लेता है और खतरा महसूस होने पर मिसाइलें दाग देता है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
15 of 18
इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम सुपर सोनिक और हाइपर सोनिक गति से उड़ने में सक्षम है। जो पलक झपकते ही दुश्मनों की मिसाइल को नष्ट कर देता है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
16 of 18
यह मिसाइल अमेरिका के सुपरसोनिक और हाइपर सोनिक जेट फाइटर और स्टील्थ फाइटर एफ-35 को भी नष्ट करने में सक्षम है।
मोदी रूस से लाएंगे ये खतरनाक हथियार, कीमत 39 हजार करोड़
17 of 18
एस-400 एक साथ 36 टारगेटों को निशाना बना सकता है। इतना ही नहीं यह पांच मीटर से 30 किमी की ऊंचाई पर देश की ओर बढ़ रही 72 मिसाइलों को भी मार गिरा सकता है।