फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

विज्ञापन
1 of 7
भरे समाज में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन की पूर्व प्रेमिका के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एक टीवी चैनल पर बीती रात प्रसारित हुए स्‍टार डस्‍ट अवॉर्ड 2016 के दौरान तब सबकी आंखें खुली रह गई जब ऐश्वर्या राय ने वो शब्द बोला।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

2 of 7
सबसे अहम बात ये रही कि वहां खुद अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे‌। अवार्ड समारोह की शुरुआत ही काफी चकाचौंक भरी। शुरुआत रणवीर सिंह के जबर्दस्त डांस से हुई। तो कुछ देर बाद ही शाहरुख और काजोल स्टेज से लोगों का दिल जीत‌ लिए। ऐसे खुशहाल मौके पर ऐश्वर्या खुद को संभाल नहीं पाईं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

3 of 7
ऐश्वर्या को उनकी फिल्म जज्बा के लिए अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। बस यही एक बड़ी बात ये हो गई कि उन्‍हें अवार्ड देने के लिए अभिनेत्री और अमिताभ की पूर्व प्रेमिका रही रेखा को बुला लिया गया।

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

4 of 7
यहां अवार्ड लेते हुए ऐश्वर्या ने पहले तो रेखा के पैर छुए और इसके बाद बोलीं, 'मां के हाथों अवॉर्ड पाना काफी बड़ी बात है।' यह सुनते ही सब ऐश्वर्या की ओर देखने लगे।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

5 of 7
हालांकि रेखा ने माहौल को देखते हुए झट से अपने अनुभव से काम लिया। उन्होंने कहा, 'मैं चाहूंगी कि सालों साल तुम्‍हें अवॉर्ड देती रहूं।' इस दौरान पहली ही पंक्ति में बैठे अमिताभ बच्चन नजरें झुकाए बैठे रहे।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

6 of 7
गौरतलब है कि एक दौर में रेखा और अमिताभ में गहरा प्रेम था। चर्चाएं ये भी रही कि रेखा ने ताउम्र अमिताभ को ही अपना पति माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने अमिताभ की पूर्व प्रेमिका का भरे समाज में किया एहतराम

7 of 7
वही, बीते शुक्रवार को स्‍टार स्‍क्रीन अवॉर्ड 2016 के दौरान जया बच्‍चन को रेखा से गले मिलते देखा गया था। वहां उस कार्यक्रम में भी अमिताभ मौजूद थे। मालूम होता है अब रेखा और अमिताभ में सालों से जो एक नियत दूरी बना कर रखने का दौर चल रहा था। वह खत्म होने वाला है और जल्द ही अमिताभ और रेखा एक दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते साथ देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें