फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

विज्ञापन
1 of 13
अनुष्का शर्मा ने भले ही कभी अपने मुंह से यह नहीं स्वीकारा कि उन्हें विराट से प्यार है, लेकिन विराट के साथ उनकी हर जगह मौजूदगी यह दर्शाती रही है कि वह विराट के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

2 of 13
दूसरी ओर, विराट ने तो साफ ही कह दिया था कि उनका हर जगह साथ दिखने पर ऐसा सवाल बेकार है कि उनके बीच कैसे संबंध हैं। विराट के अनुसार यह तो कॉमनसेंस की बात है।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

3 of 13
लेकिन अब मीडिया में दोनों को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, वह चौंकाने वाली हैं। हालिया खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली में जबर्दस्त लड़ाई हो चुकी है और दोनों का रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

4 of 13
इसके कुछ सबूत भी मिले हैं। असल में बीते कुछ दिनों से विराट-अनुष्‍का की गतिविधियों के देखते हुए एक प्रशंसक ने जब इनके इंस्टाग्राम पर खोज खबर की तो पता चला कि दोनों एक दूसरे को अपने-अपने अकाउंट से अनफॉलो कर चुके हैं। लेकिन इतना ही बात नहीं है।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

5 of 13
खबरों के मुताबिक विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। विराट इसी साल अनुष्का शर्मा से शादी कर लेना चाहते हैं। ले‌किन इसके बाद अनुष्का की प्रतिक्रिया ने विराट को चौंका दिया।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

6 of 13
अनुष्का अभी शादी के बिल्कुल मूड में नहीं हैं। उन्होंने विराट को समझाया कि वह अभी अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहती हैं। अगले दो तीन सालों में तो वह शादी के लिए बिल्कुल भी नहीं सोच रही हैं।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

7 of 13
जानकारी के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों में खटपट हो गई और बीते करीब महीने दिन से एक दूसरे से कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ब्रेकअप से जुड़ी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

8 of 13
हालांकि ऐसी खबरें भी हैं ‌कि कुछ लोगों को अनुष्का-विराट के प्यार से जलन हो रही है, इसलिए मीडिया में इस तरह की खबरें फैला रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर कौन है वो।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

9 of 13
आखिर कौन है वो, जो अनुष्का विराट के प्यार का दुश्मन है। कौन है वो, जो इनकों साथ में देखना नहीं चाहता? उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उस शख्स को ढूंढ़ लिया जा जाएगा।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

10 of 13
उधर, पिछले साल एनएच10 की कामयाबी के बाद दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म बनाने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने नई फिल्म का हीरो बदल दिया है। पहले फिल्म में विक्की डोनर वाले आयुष्मान खुराना को लिया जा रहा था। अनुष्का और उनकी टीम ने आयुष्मान से बात की थी। मगर इस हीरो ने मोटी फीस मांगी।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

11 of 13
तब अनुष्का ने उन्हें समझाया कि वह बड़े बजट की नहीं बल्कि मध्यम बजट की फिल्म बना रही हैं। ऐसे में वह बहुत ज्यादा पैसे फीस के रूप में नहीं चुका पाएंगी। इसके बाद आयुष्मान ने सोचने का वक्त लिया। अनुष्का और उनकी टीम उनके जवाब का इंतजार ही करते रहे।

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

12 of 13
अब सूत्र खबर लाए हैं कि अनुष्का ने आयुष्मान को हटा कर ऐक्टर सूरज शर्मा को साइन कर लिया है। सूरज करीब तीन साल पहले ऑस्कर विजेता निर्देशक आंग ली की फिल्म लाइफ ऑफ पाई में लीड रोल में थे। सूरज बॉलीवुड में करिअर शुरू करने के इच्छुक हैं और अनुष्का के ऑफर को उन्होंने तुरंत लपक लिया।
विज्ञापन

अब अनुष्का-विराट में हुई जमकर लड़ाई, टूटेगा रिश्ता!

13 of 13
अनुष्का की नई फिल्म पंजाब की एक लव स्टोरी है जिसमें पंजाबी ऐक्टर दलजीत दोसांझ भी होंगे। सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने सूरज से फीस की बात कर ली है और अब सिर्फ फिल्म की शूटिंग की तारीख फाइनल होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें