फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वाना मलिक अब अपने देश की राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। पाकिस्तान में इन दिनों इस बात की खासी चर्चा है।
विज्ञापन

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

2 of 6
वीना जनवरी के आखिरी सप्ताह मे तीन साल बाद पाकिस्तान लौटी हैं। उन्हें ईशनिंदा के एक मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह दुबई में रह रही थीं।
विज्ञापन

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

3 of 6
वहीं उन्होंने निकाह किया और मां बनीं। वीना भारत में बिग बॉस सीजन चार में हिस्सा लेकर लोकप्रिय हुई थीं। मगर बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

4 of 6
कहा जा रहा है कि दांपत्य जीवन शुरू करने के बाद वीना का ध्यान सिनेमा और टेलीविजन से हट कर राजनीति की तरफ गया है। जानकारों का कहना है कि वह पाकिस्तान की राजनीति में अहम जगह बना चुके रोमांटिक क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

5 of 6
इमरान ने पिछले साल फरवरी में अपनी तत्कालीन पत्नी रेहम खान के साथ दुबई में वीना से मुलाकात की थी। अब पाकिस्तान लौटने के बाद वीना इमरान से मुलाकातें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में कूदने जा रही हैं, कभी बोल्ड अभिनेत्री रही वीना मलिक

6 of 6
अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने इमरान के कुछ ट्वीट रीट्वीट भी किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में वीना के मैनेजर के हवाले से कहा गया है कि वह भविष्य में फिल्मों और टीवी पर तो काम करना चाहती है, मगर उनका इरादा कुछ और करने का भी है। अटकलें हैं कि यह ‘कुछ और’ राजनीति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें