फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

विज्ञापन
1 of 18
अपने जमाने की बोल्ड, दमदार और आकर्षक हीरोइन रहीं अमृता सिंह का जन्मदिन 9 फरवरी को होता है। मंगलवार को वे 58 साल की हो गईं। अमृता सिंह 80 के दशक में अपने व्यवहार, चाल-ढाल और रवैये को लेकर बहुत चर्चित थीं।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

2 of 18
दिल्ली की मशहूर राजनीतिज्ञ रहीं रुखसाना सुल्तान की बेटी अमृता ऐसी हीरोइन थीं जो फिल्म के सेट पर गाली भी देती थी और बिंदास जिंदगी जीती थी। लेकिन इसके अलावा अमृता अपने प्रेम प्रसंगों के लिए भी खूब जानी गईं। पहली ही फिल्म से उनके प्यार के चर्चे उड़ने लगे थे।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

3 of 18
अमृता ने 1983 में फिल्म बेताब से डेब्यू किया था जिसमें उनके हीरो थे सनी देयोल। सनी की भी ये पहली ही फिल्म थी शायद इसीलिए इन दोनों के बीच खास दोस्ती भी हो गईं। फिल्म में दोनों का एक हॉट किसिंग सीन भी था, जो उस जमाने में ज्यादा आम नहीं था। हलचल हो गई कि नई हीरोइन ने नए हीरो के साथ कैसे इतनी बोल्डनेस दिखा ली। दोनों के बीच की ये गाठ-जोड़ सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं रही।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

4 of 18
सनी और अमृता ने इसके बाद फिल्म सनी में भी साथ काम किया तो दोनों को एक साथ और वक्त बिताने का मौका मिला। अब तक साफ हो चुका था कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। जहां सनी इस बात को सबसे छिपा कर रखना चाहते थे वहीं अमृता खुल कर अपने दिल का हाल सबको बताना चाहती थीं और ऐसा ही हुआ। लेकिन दोनों के प्रेम संबंधों की खबरों ने सब खराब कर दिया।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

5 of 18
लंदन में पढ़े-बढ़े सनी अमृता को अच्छे लगते थे इसलिए वे इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं। लेकिन अमृता की मां को यह मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी ऐसे हीरो के साथ संबंध में रहे जिसका अभी कोई करियर भी नहीं है। नतीजतन उन्होंने सनी के बारे में सारी जांच परताल कराई और जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

6 of 18
खबरें थीं कि वो अमृता की मां ही थीं जिन्होंने सनी देयोल के पूजा नाम की लड़की के साथ छिपे हुए रिश्तों का खुलासा किया था। पूजा लंदन में रहती थी वहीं सनी की मां प्रकाश कौर भी अमृता के साथ रिश्ते से खुश नहीं थी और कुछ वक्त बाद अचानक खुलासा हुआ कि सनी देयोल तो पहले से ही पूजा के साथ इंग्लैंड में शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

7 of 18
सनी के प्यार में पागल अमृता पहले समझ ही नहीं पाई थीं कि सनी बार-बार इतने दिनों के लिए लंदन क्यों जाते हैं। सनी बहाना बनाते थे कि परिवार का बिजनेस संभालने के लिए उन्हें इतने दिनों के लिए वहां जाना पड़ता है जबकि सच्चाई ये थी कि वे अपनी पत्नी पूजा से मिलने जाते थे। आखिरकार सच बाहर आ गया जिसने अमृता के साथ उनके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

8 of 18
सनी से अलग हो चुकी अमृता को क्रिकेटर रवि शास्त्री के रूप में फिर से प्यार हासिल हुआ। डिंगी के नाम से मशहूर अमृता रवि का मैच देखने शारजाह भी गई थीं जहां उन्हें रवि के लगाए हर चौके-छक्के पर खूब तालियां बजाते देखा गया था। अमृता और रवि की मैगजीन में छपी कुछ तस्वीरों ने बहुत सनसनी भी मचाई थी। इनकी सगाई तक की खबरें उड़ी थीं। लेकिन रवि की अमृता को दी एक चुनौती ने जैसे सबकुछ बदल दिया।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

9 of 18
अमृता को एक्टर विनोद खन्ना के साथ फिल्म बंटवारा ऑफर हुई थी। अमृता तो विनोद को देखते ही मर मिटी थीं लेकिन विनोद ने उन्हें घास तक नहीं डाली। वहीं कुछ लोगों ने रवि को भी सचेत किया कि वे ध्यान रखें क्योंकि अमृता 'विनोद खन्ना' के साथ फिल्म करने जा रही हैं। ऐसे में रवि ने अमृता से जो कहा उसने अमृता को पूरी तरह बदल डाला।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

10 of 18
रवि ने मजाक उड़ाते हुए कहा,''तुम कोशिश भी कर लो तो भी विनोद खन्ना को कभी नहीं पा पाओगी।'' रवि का इतना कहना अमृता को बुरी तरह चुबा और उन्होंने विनोद को अपनी तरफ आकर्षित करने की चुनौती लेली। वे पहले से ही जानती थीं कि रवि उनके साथ बेवफाई कर रहे हैं इसलिए विनोद को अपना बनाने में कोई बुराई नहीं।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

11 of 18
बंटवारा की शूटिंग के दौरान अमृता को विनोद खन्ना पर जादू चलाने के कई मौके मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। गाली देने वाली और चिल्ला कर बात करने वाली हीरोइन अचानक ही प्यार से बात करने लगी थी। एक सुशील महिला की तरह व्यवहार करने लगी थी। लेकिन अफसोस कि विनोद का उन पर ध्यान ही नहीं जाता था।
 
फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

12 of 18
हालांकि वे अब तक अच्छे दोस्त बन चुके थे। अमृता को लगा कि यहां दाल नहीं गलने वाली इसलिए रवि के साथ ही रिश्ते को दूसरा मौका देना टाहिए। हालांकि बात नहीं बनी और उनका भी भ्रेकअप हो गया। धीमी पड़ी चीजों ने फिर रफ्तार पकड़ी जब विनोद और अमृता दोबारा शूटिंग पर मिले। अब तक विनोद के मन में भी अमृता के लिए प्यार जाग चुका था और ये रिलेशनशिप में आ गए।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

13 of 18
इनके रिश्ते को भी अमृता की मां की सहमती नहीं मिली क्योंकि वे नहीं चाहती थी कि बेटी 12 साल बड़े आदमी के साथ संबंध बनाए। विनोद भी अपनी पत्नी गीतांजली से अलग हो चुके थे। विनोद और अमृता का रिश्ता ठीक-ठाक चल ही रहा था कि अमृता की जिंदगी में सैफ अली खान की एंट्री हो गई।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

14 of 18
अमृता सैफ से पहली बार उनकी एक फिल्म के महूरत पर मिली थीं। अपने से 12 साल छोटे सैफ को देख कर अमृता को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन सैफ के दिल में प्यार की घंटियां बज गईं। कुछ दिन बाद सैफ ने अमृता को फोन कर के डिनर पर चलने के लिए पूछा और अमृता ने मना कर दिया। इसके बाद अमृता का जो जवाब आया वो सैफ ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

15 of 18
सैफ ने अमृता से पूछा था कि क्या मेरे साथ डिनर पर चलेंगी, जिसके जवाब मे अमृता बोलीं,''मैं डिनर पर नहीं जाती।'' ये सुनकर सैफ का दिल टूट गया लेकिन फिर अमृता बोलीं,''मैं डिनर पर बाहर नहीं जाती लेकिन तुम डिनर करने मेरे घर आ सकते हो।'' सैफ खुशी से पागल हो गए और बिलकुल टाइम पर अमृता के घर पहुंच गए।
 
फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

16 of 18
वहां दोनों ने कई निजी और प्रोफेशनल बातें कीं। सैफ बार बार इस बात पर जोर दे रहे थे कि वो 'बस एक अच्छे इंसान के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं'। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कनेक्शन बन चुका था कि उस रात उनके बीच पहली किस भी हो गई। इस तरह सैफ-अमृता की पहली डेट पूरी हुई। कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

17 of 18
दोनों ने 1991 में इस्लाम धर्म के मुताबिक शादी कर ली और शादी से पहले अमृता ने भी अपना धर्मांतरण करवा लिया था। अमृता ने सैफ और अपने परिवार को संभालने के लिए 1993 में फिल्मी करियर छोड़ दिया। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान। लेकिन अफसोस कि शादी के 13 साल बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर अमृता देती थीं गाली, विनोद खन्ना ने सुधार दिया था

18 of 18
करीब 9 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अमृता ने 2002 में फिर से फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद से वापसी की लेकिन वो चली नहीं। 2005 में उन्होंने फिल्म कलियुग में मुख्य खलनायिका का रोल निभाया औऱ एक बार फिर फेमस हो गई। तब से वे कई फिल्मों में मां, सास के रोल कर चुकी हैं। 2014 में उन्होंने फिल्म 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर की मां का रोल निभाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें