खेलों से जुड़े विषयों पर कभी-कभार ही फिल्में बनती हैं। लेकिन इस साल बॉक्स ऑफिस का सारा दारोंदार ही खिलाड़ियों की बायोपिक और खेलों से जुड़े विषयों पर बनीं फिल्मों पर है। ये साल पूरी तरह खेलों से जुड़ी फिल्मों के नाम रहेगा। किस-किस खिलाड़ी की जिंदगी इस साल पर्दे पर दिखेगी और कितनी है इन फिल्मों से उम्मीद। आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
2 of 9
इस साल की जिन फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार है। उनमें से एक है सलमान खान की सुल्तान। फिल्म में वो हरियाणा के मुक्केबाज सुल्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
3 of 9
दूसरी फिल्म हैं दंगल। पिछले एक साल से ज्यादा समय से आमिर खान इसकी तैयारियों में लगे हैं। फिल्म पहलवान महावीर सिंह और उनकी पहलवान बेटियों गीता और बबीता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म साल के आखिर में क्रिसमस पर रिलीज होगी।
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
4 of 9
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहद शानदार बल्लेबाज अजहरुद्दीन पर बन रही फिल्म इस साल रिलीज होगी। अजहर नाम से बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी क्रिकेटर अजहरूद्दीन का किरदार निभा रहे हैं। मैच फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद अजहर का करियर खत्म हो गया था। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मई में रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
5 of 9
भारत को क्रिकेट में कई शानदार कामयाबी दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर भी लंबे समय से फिल्म बन रही है। माना जा रहा था कि फिल्म 2015 में ही रिलीज हो जाएगी। लेकिन रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म के इस साल रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
6 of 9
जनवरी में ही 'साला खडूस' रिलीज हो रही है। 29 जनवरी को आ रही इस फिल्म में आर. माधवन के शरीर को लेकर खूब चर्चा है। ये फिल्म बॉक्सिंग पर आधारित है।
विज्ञापन
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
7 of 9
अमोल गुप्ते सायना नेहवाल की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। माना जा रहा है कि बैंडमिंटन स्टार की जिंदगी पर बन रही फिल्म इस साल दर्शकों को देखने को मिलेगी। हालांकि तारीख को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
8 of 9
इसके अलावा गामा पहलवान, फुटबालर सिबदास भदूरी, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी पर भी फिल्म बनाने की बात जाने-माने निर्माता कर रहे हैं। ऐसे में इनमें से कुछ फिल्मों इस साल देखने को मिल सकती हैं।
इस साल मैदान के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी छाए रहेंगे खिलाड़ी
9 of 9
बॉलीवुड में खेलों को विषय बनाकर बहुत कम फिल्में बनी हैं। लेकिन 2007 में चक दे इंडिया, 2013 में भाग मिल्खा भाग और 2014 में मैरीकॉम की सफलता ने निर्माताओं को जोश से भर दिया है। अब देखना है इस साल खिलाड़ी फिल्म वालों के लिए कैसा खेलते हैं।