फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

विज्ञापन
1 of 6
'प्रेम रतन धन पायो' ने दिवाली पर जबर्दस्त धमाका किया है। लेकिन इस साल बॉलीवुड को और भी कई दिवालियों की उम्मीद है। साल के बचे डेढ़ महीने पर बॉक्स ऑफिस के साथ कई सितारों की भी नजरें गढ़ी हैं।
विज्ञापन

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

2 of 6
इस महीने 27 नंवबर को रिलीज को होने वाली 'तमाशा' से रणबीर कपूर को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण हैं। रणबीर इस फिल्म से अपना फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ना चाहते हैं। तमाशा के बाद तीन और बड़ी फिल्में इस साल रिलीज होंगी।
विज्ञापन

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

3 of 6
4 दिसंबर को हेट स्टोरी 3 रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को इंटरनेट पर काफी हिट्स मिले हैं। फिल्म में जरीन खान और डेजी शाह ने बेहद कामुक सीन किए है। अपने बोल्ड कंटेट के कारण ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस को उम्मीदें हैं।

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

4 of 6
इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों मे से एक 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में लंबे समय बाद शाहरुख और काजोल साथ में दिखेंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म से साल के आखिर में बड़े धमाके की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

5 of 6
18 दिसंबर को ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हो रही है। भंसाली एक बार फिर पूरी भव्यता के साथ इस फिल्म में आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हैं। फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बचे हैं कई धमाके, इस बार लंबी चलेगी बॉलीवुड की दिवाली

6 of 6
इस गुरुवार को रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' को बॉक्स ऑफिस पर मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इस साल आने वाली फिल्मों के निर्माता और कलाकारों में उत्साह जागा है। हालांकि दर्शक किस फिल्म को सिर पर बैठाते हैं और किसको नकारते हैं, इसके लिए साल के बचे डेढ महीने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें