फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी बॉलीवुड फिल्में

विज्ञापन
1 of 19
इस साल आमिर को छोड़कर सभी बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही हैं। महानायक अमिताभ बच्चन की भी दो फिल्में फ्लोर पर हैं। डालिए एक नजर।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

2 of 19
बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज 2015 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्‍म में करीना एक हिन्‍दू लड़की का और सलमान एक मुस्लिम लड़के के किरदार में हैं। फिल्म को लेकर अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह फिल्‍म 16 जुलाई 2015 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

3 of 19
फ‌िल्म 'वज़ीर' में अमिताभ बच्चन के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में है। इसके निर्देशक हैं बिजॉय नम्बिआर जिन्होंने 'शैतान' और 'पिज़्ज़ा' जैसी फ‌िल्मों का निर्देशन किया है। यह फिल्म छह मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा 'शमिताभ' में भी अमिताभ बच्चन के साथ साउथ के एक्टर धनुष और कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन दिखेंगी।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

4 of 19
2015 में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्‍म 'रॉय' का भी दर्शकों को इंतजार रहेगा। फिल्‍म में रणबीर के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्म चोरी की एक बड़ी घटना पर आधारित है।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

5 of 19
महानायक अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण और फरहान अख्‍तर भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म में बाप-बेटी के रिश्‍ते को फिल्माया गया है। फिल्‍म 30 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

6 of 19
ऐतिहासिक कहानी पर आधारित संजय लीला भसांली की आगामी फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' अभी से चर्चाओं में है। इस फिल्‍म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

7 of 19
फिल्म फैन में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। फ‌िल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म में फैन और उसके स्टार के बीच के रिश्तों के अलावा स्टार्स के जीवन को फिल्माया है।  फ‌िल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

8 of 19
बॉलीवुड की हॉरर क्‍वीन बिपाशा बसु और टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की फिल्‍म 'अलोन' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्‍म के ट्रेलर और गानों का दर्शकों ने जबरदस्‍त रिस्‍पांस दिया हैं। यह फिल्‍म बिपाशा की अबतक की सबसे डरावनी फिल्‍मों में से एक होगी। फिल्‍म 16 जनवरी को रिलीज होगी।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

9 of 19
अभिनेता अर्जुन कपूर और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी आने वाली फिल्‍म 'तेवर' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्‍म में मनोज वाजपेयी भी मुख्‍य भूमि‍का में हैं। फिल्‍म के गाने लोगों के अभी से जुबान पर चढ़ रहे हैं।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

10 of 19
दर्शकों के बीच अक्षय कुमार की फिल्‍म 'बेबी' का भी बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म के इंतजार का खास कारण यह भी है कि अक्षय इस फिल्‍म में लंबे समय बाद अपने पुराने एक्सन अवतार में नजर आएंगे। अक्षय की फ़िल्म 'सिंह इज किंग' के तर्ज पर प्रभु देवा इस साल अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म 'सिंह इज ब्लिंग' भी लेकर आ रहे हैं।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

11 of 19
'मर्डर' फेम अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक लंबे अरसे बाद अपनी फिल्‍म 'डर्टी पॉलिटिक्‍स' के जरिए तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्‍म में ओम पुरी, अनुपम खेर और आशुतोष राणा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म अपने पोस्‍टर से ही विवादों में आ गई है।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

12 of 19
'ये जवानी है दीवानी' के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्‍म 'तमाशा' में नजर आएगी। फिल्‍म का निर्देशन साजिद नाडियावाला और इम्तियाज अली कर रहे हैं।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

13 of 19
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म बाम्बे वेलवेट भी इस रिलीज होने वाली है। फिल्म को जाने-माने डाइरेक्टर अनुराग कश्यप बना रहे हैं। फिल्म में एक बॉक्सर और एक जैज गायिका के प्रेम को फिल्माया गया है।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

14 of 19
विकास बहल की फिल्म शानदार में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कॉमेडी और रोमांस का तड़का है। वहीं फिल्म में कई ऐसी चीजें जोड़ी गई हैं जिसको लेकर यह दावा है कि यह बॉलीवुड में पहली बार होगा।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

15 of 19
अनुराग बासू की फिल्म जग्गा जासूस में बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल्‍ा में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों स्टार नए लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो रही है।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

16 of 19
डाइरेक्टर दिवाकर बनर्जी की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्‍शी की अभी से बेहद चर्चा है। फिल्म में जहां ‌सेकंड वर्ल्ड वार के कोलकाता को फिल्माया गया है वहीं फिल्म के जासूसी किरदार को लेकर दर्शकों में जिज्ञासा है। सुशांत सिंह राजपूत और स्‍वास्तिका मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

17 of 19
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी पर बनने वाली फिल्म एमएस धोनी भी इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक रहेगी। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। फिल्म में सुरेश रैना को भी फिल्माया गया है। फिल्म को नीरज पांडेय डाइरेक्ट कर रहे हैं।

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

18 of 19
सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की फिल्म फैंटम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को कबीर खान डाइरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में 26/11 अटैक व अन्य आतंकवादी हमलो को केन्द्र में रखा गया है, जिसमें सीक्रेट एजेंट का किरदार सैफ निभा रहे हैं।
विज्ञापन

2015 में आने वाली बड़ी फिल्में, जिसका रहेगा इंतजार

19 of 19
सोनम कपूर और राजकुमार राव की आगामी फिल्‍म 'डॉली की डोली' एक कॉमेडी फिल्‍म है। ‘डॉली की डोली’ में सोनम कपूर, राजकुमार राव के अलावा लकित सम्राट और वरुण शर्मा अहम किरदारों में हैं। फिल्म 23 जनवरी 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें