इस साल मनोरंजन की दुनिया में काफी धूम-धड़ाका रहा। बॉलीवुड की कुछ नामी फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलोदिमाग पर गहरी छाप छोड़ी।कुछ फिल्में बढ़िया अदाकारी और निर्देशन की वजह से कामयाब रहीं, तो कुछ अपनी स्क्रिप्ट और कहानी के 'प्लॉट' से जुड़े विवाद के जरिए।कहने को बॉलीवुड में इस साल 150 से भी अधिक फिल्में रिलीज हुईं, पर सफलता का स्वाद कुछ ही चख पाईं।
विज्ञापन
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
2 of 12
इस साल सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास की फिल्में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में साबित। अभिनेत्रियों में कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण पर किस्मत मेहरबां रही। इस साल सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में में हाल ही में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लें तो पांच दिन में इसने 61 करोड़ 70 लाख रुपए कमाए हैं।
विज्ञापन
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
3 of 12
दूसरी शाहरुख़ खान की फ़िल्म 'दिलवाले' है, जो पांच दिन में 84 करोड़ 14 लाख रुपए की कमा चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में लगी है।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
4 of 12
बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के आंकड़ों के हिसाब से इस साल पहले नंबर पर रही कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान की फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान'। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, करीना और मुन्नी का किरदार निभाने वाली बच्ची हर्षाली मल्होत्रा थी। फिल्में ने क़रीब तीन अरब 16 करोड़ 78 लाख रुपए कमाए. फ़िल्म ने न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी धूम मचाई।
विज्ञापन
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
5 of 12
दूसरे नंबर पर भी सलमान की ही फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' रही।इसकी ख़ास बात थी निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ सलमान ख़ान का पूरे 16 साल बाद एक साथ काम करना। इस फ़िल्म की कमाई रही क़रीब एक अरब 87 करोड़ 49 लाख रुपए।
विज्ञापन
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
6 of 12
तीसरे नंबर पर बाज़ी मारी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फ़िल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' से। फ़िल्म की लागत 31 करोड़ रुपए थी लेकिन इसने कुल कमाई की एक अरब 51 करोड़ रुपए से ज़्यादा। ये फ़िल्म 2011 में आई फ़िल्म 'तनु वेड्स मनु' की सिक्वल थी।
विज्ञापन
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
7 of 12
चौथे नंबर पर निर्देशक एसएस राजामौली की फ़िल्म 'बाहुबली' ने पूरी दुनिया में कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए।फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने एक अरब 10 करोड़ 94 लाख रुपए से ज़्यादा कमाकर दक्षिण की फ़िल्मों का नया रिकॉर्ड बनाया।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
8 of 12
फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने एक अरब 10 करोड़ 94 लाख रुपए से ज़्यादा कमाकर दक्षिण की फ़िल्मों का नया रिकॉर्ड बनाया। बॉलीवुड अभिनेता, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फ़िल्म ‘एबीसीडी 2’ को लेकर युवाओं के बीच खासा क्रेज़ दिखा। इसकी कमाई भी एक अरब चार करोड़ रुपए से ऊपर रही और ये फ़िल्म सफल फ़िल्मों की श्रेणी में नंबर पांच पर रही।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
9 of 12
अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वैलकम बैक’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर छह नंबर पर जगह ली। जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नसरुद्दीन शाह, नाना पाटेकर जैसे बड़े स्टारों से सजी इस फ़िल्म ने 93 करोड़ 86 लाख रुपए से ज़्यादा कमाए. 'वेलकम बैक' 2007 में आई फ़िल्म 'वेलकम' का सीक्वल थी।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
10 of 12
अभिनेता अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' नंबर सात पर रही। इससे जितनी उम्मीद थी उतनी कमाई नहीं हो पाई. फ़िल्म ने क़रीब 78 करोड़ रुपए कमाए।
2015 की थी टॉप 10 फिल्में! आपने कितनी देखी?
11 of 12
सफल फ़िल्मों की श्रेणी में 'गब्बर इज़ बैक' रही आठवें स्थान पर। इसमें भ्रष्ट्राचार के मुद्दे को उठाया गया था। जिसके चलते इसे आलोचकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। इसने क़रीब 78 करोड़ रुपए की कमाई की। नंबर नौ पर रही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फ़िल्म 'बेबी', जिसकी कमाई थी 78,76,93,943 रुपए।ये फ़िल्म चरमपंथ का मुद्दा उठाती है। इसका निर्देशन किया था निर्देशक नीरज पांडे ने और इसमें अक्षय के अलावा अनुपम खेर, राणा दगुपति और केके मेनन थे।
नंबर दस पर रही दीपिका पादुकोण की केंद्रीय भूमिका वाली ‘पीकू’ जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।अमिताभ बच्चन और इरफ़ान ख़ान की मौजूदगी ने फ़िल्म को और भी दर्शनीय बना दिया। इस फ़िल्म की कमाई रही क़रीब 77 करोड़ रुपए।