सीरियल में कभी परियां होती हैं तो कभी सूपरहीरो होते हैं। किसी के पास मास्क होता है तो किसी के पास जादुई पेंसिल। लेकिन जादू करने का कोई न कोई तरीका छोटे परदे के सितारे ढूंढ़ ही लेते हैं। देखिए, किस किस के पास है जादुई शक्तियां।
विज्ञापन
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
2 of 11
टीवी के सूपरहीरो की बात हो तो सबसे पहले नाम आता है शक्तिमान का। मानना पड़ेगा, कैसे एक मोटा सा चश्मा लगाने वाला बुद्धु सा गंगाधर तिलक अपनी उंगली ऊपर कर कर, तीन चार चक्कर लगा कर ताकतवर शक्तिमान में बदल जाता था। बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसके मैजिक के दीवाने थे।और शक्तिमान की वो 'छोटी मगर मोटी बातें' तो आपको याद ही होंगी?
विज्ञापन
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
3 of 11
सीरियल शाका लाका बूम बूम किसे नहीं याद होगा। स्कूल में पढ़ने वाले संजू के हाथ ऐसी मैजिक पेंसिल लग गई थी कि वह उससे जो भी बनाता था वह सच हो जाता था। सोचो, अगर सच में बच्चों को ऐसी पेंसिल मिल जाए तो शायद उन्हें स्कूल भेजने के लिए मां बाप को इतनी मेहनत न करनी पड़े।
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
4 of 11
संजू जैसे ही लोग सोनपरी के भी दीवाने थे। सोनपरी और अल्तू छोटी सी लड़की फ्रूटी को अपने मैजिक की मदद से हर मुश्किल से निकाल लेते थे।
विज्ञापन
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
5 of 11
आजकल टीवी पर बच्चों का फेवरेट सूपरहीरो है बालवीर। यह इंसानी दुनिया और परिलोक दोनों में ही अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सारी बुराइयां दूर करता है। ओह! यानी परियां सिर्फ कहानियों में नहीं, छोटे परदे पर भी होती हैं।
विज्ञापन
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
6 of 11
यह है जूनियर जी और इन्हें कह सकते हैं शक्तिमान का छोटा रूप। साधारण सा दिखने वाला एक अनाथ लड़का चुपके से अपना मास्क पहन मैजिकल शक्तियों वाला जूनियर जी बन जाता था और लोगों को मुसीबतों से बचाता था। क्या बात है, छोटा परदा भी क्या कमाल करता है।
विज्ञापन
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
7 of 11
ये हैं छोटे परदे के हातिम। इनके पास भले ही जादूई शक्तियां नहीं हैं लेकिन इनकी तलवार किसी जादू से कम नहीं है। अपने रास्ते में आने वाले दुश्मनों को हातिम ने इसी तलवार से पछाड़ा है। इसीलिए तो यह टीवी क सबसे पसंदीदा सूपरहीरो में से एक हैं। यह शो दो अलग अलग निर्देशकों द्वारा टीवी पर लाया गया और फिर भी इसे खूब पसंद किया गया।
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
8 of 11
जिनी और जूजू की मासूम सी जिनी अपने प्यार जूजू को अपना बनाने के लिए कुछ न कुछ शरारतें करती ही रहती है। उसकी मैजिकल पावर कभी जूजू के लिए मुसीबत पैदा करती हैं तो कभी उसे मुसीबतों से बाहर निकाल देती हैं। ऐसा प्यार टीवी के अलावा देखा है कहीं?
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
9 of 11
प्यार की यह एक कहानी के अभय रायचंद थोड़े अलग था। इनके पास जादू तो नहीं लेकिन ऐसी खास शक्ति थी जिससे इंसान थर थर कांप जाए। अभय एक वैंपायर था जो अपनी शक्तियों से चंद मिनटों में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाता था और अपने दुश्मन पर ज्यादा गुस्सा आया तो उसका खून तक पी सकता था। सच में, ऐसे कमाल तो छोटे परदे पर ही हो सकते हैं।
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
10 of 11
इस क्यूट सी रोबोट करिश्मा का करिश्मा ऐसा था कि यह इसके परिवार वालों को तंग करने वाले पड़ोसियों को यह खूब मजा चखाती थी और दर्शक हंस हंस के लोटपोट होते थे। इस रोबोट के पास जादुई शक्तियां थीं जो सूपरहीरो बनाती थीं।
किसने-किसने देखा है 'शक्तिमान' और 'सोनपरी', ये सीन याद हैं?
11 of 11
सीरियल शरारत की तीनों परियां यानी जिया, उसकी मम्मी और नानी अपने मैजिक से सारे काम आसान कर देती थीं। जहां जिया परेशान रहती थी, गलत मैजिक करने से वहीं उसके पापा परेशान रहते थे नानी के मैजिक से। लेकिन इन सबके बीच शो देखने वालों का बढ़िया मनोरंजन हो जाता था।