फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड में स्टार किड्स का अक्सर बोलबाला रहता है लेकिन कुछ सितारों के बच्चों पर किसी की नजर ही नहीं जाती। इन स्टार किड्स को एक अदद ब्रेक का इंतजार है जो इनकी जिंदगी बदल देगा।
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

2 of 11
ये हैं बॉलीवुड के सबसे उम्दा हास्य कलाकारों में से एक जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर। अपने पिता की तरह ही जेमी भी स्टैंड अप कॉमेडी करती हैं। वे टीवी शो कॉमेडी सर्कस के महाबली का भी हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

3 of 11
चर्चित हीरोइन अनीता राज के बेटे शिवम हिंगोरानी 'ये जवानी है दीवानी' और 'अग्निपथ' में असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। अब देखते हैं ये आगे भी निर्देशन में ही जाते हैं या एक्टिंग को अपना करियर बनाते हैं।

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

4 of 11
ये हैं 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', 'एलओसी कार्गिल' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधी दत्ता। ये फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'जी भर के जी ले' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

5 of 11
जानी मानी हीरोइन नफीसा अली के बेटे अजीत सोडी जे पी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर 2' से डेब्यू करने वाले थे लेकिन फिलहाल यह फिल्म तैयार होती नहीं दिख रही। हो सकता है अब ये निधी दत्ता के साथ जी भर के जी ले से डेब्यू करें।
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

6 of 11
नामी हीरो विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा फिल्म 'एक मैं और एक तू' और 'रागिनी एमएमएस' में सपोर्टिंग रोल में तो दिखी हैं लेकिन अभी तक लीड रोल के इंतेजार में हैं।

विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

7 of 11
पूनम ढिल्लन के बेटा अनमोल ठाकेरिया भी हीरो बनने का सपना रखते हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई मौका नहीं मिला है जहां वो अपनी एक्टिंग की कला दिखा पाएं।

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

8 of 11
फिल्म 'शोले' का सांबा तो आपको याद ही होगा। ये हैं सांबा यानि मैक मोहन की बेटी मंजरी मखिजानी। इन्होंने फिल्म '7 खून माफ' और 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम किया है। ये आगे चल कर फिल्म निर्देशक ही बनना चाहती हैं।

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

9 of 11
चर्चित एक्शन निर्देशक श्याम कौशल के बेटे विकी कौशल हाल ही में आई फिल्म 'मसान' में लीड रोल करते दिखे थे। अब वे अपनी अगली फिल्म 'जुबान' की शूटिंग कर रहे हैं।

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

10 of 11
'राम लखन' और 'खलनायक' जैसी बेहतरीन फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने वाले लेखक राम केलकर की बेटी मनीषा केलकर मराठी फिल्मों में एक जाना माना नाम हैं, लेकिन वे अब तक बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं।
विज्ञापन

गुमनाम स्टार किड्स, जो कर रहे हैं बड़े लॉन्च का इंतजार

11 of 11
हमने आपको बताया था कि भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू को सलमान खान लॉन्च कर सकते हैं लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। सलमान ने आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को तो बॉलीवुड में एंट्री करवा दी लेकिन अभिमन्यू का क्या होता है, यह तो वक्त बताएगा। (सोर्स- आईडीवा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें