सत्तर के दशक में अचानक देशभर की लड़कियों में एक अनोखे ढ़ंग से बाल कटाने का पागलपन सवार हो गया था। लड़कियां-महिलाएं हेयर सैलून, पार्लर में जाकर एक नये और और बेहद ही अनोखे तरह का हेयरकट करने की मांग करती थीं।
विज्ञापन
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
2 of 11
तब लड़कियों के बताने के लिए बस ये होता था कि साधना जी जैसे बाल काट दीजिए। कुछ लड़कियां उनका नाम भी नहीं जानती थीं, बस उनकी फिल्मों का नाम बताकर उनकी तरह बाल काटने को कहती थीं। जल्द ही ज्यादातर पार्लरों में साधना जी की तस्वीर दिखने लगी।
विज्ञापन
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
3 of 11
यहीं से बाल कटाने का एक नया फैशन चल पड़ा, जो करीब तीन दशक तक लड़कियों में खूब आम रहा। हाल ही में जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 1960 के दशक की पृष्ठभूमि की लड़की का किरदार निभाना था तो उन्होंने फटाक से साधना कट बाल कटा लिया।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
4 of 11
लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की इतनी मशहूर हेयरस्टाइल के पीछे की कहानी क्या है। साधना को पहली दफे इस तरह की एकदम हटके हेयर स्टाइल रखने की क्या जरूरत पड़ी, जब पहले ही बेहद महशूर हेयरस्टाइल आम थीं।
विज्ञापन
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
5 of 11
जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि जो हेयरस्टाइल इतनी चर्चित हुई वह कोई हेयरस्टाइल थी ही नहीं, बल्कि साधना की कुछ कमियों को छुपाने के लिए बाल आगे कर दिए गए थे। असल में साधना कट की खूबी ये थी कि माथे की ठीक ऊपर के बालों को इतना छोटा कर दिए जाए कि वह माथे को भरे रहें।
विज्ञापन
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
6 of 11
साधना को ये हेयरस्टाइल निर्देशक रामकृष्ण नैय्यर ने दी थी। जो बाद में उनके प्रेमी और पति भी बने। आरके नैय्यर ने साधना को ये हेयरस्टाइल साधना की एक कमी को छुपाने के ली थी। साधना की ऐसी कमी जो उन्हें अभिनेत्री बनने से रोक रही थी।
विज्ञापन
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
7 of 11
दरअसल, साधना का माथा काफी बड़ा था, जो देखने के में बेहद अजीब लगता था। साठ-सत्तर के दशक में हीरोइन बनने के लिए सबसे अहम बात बात यही थी कि आप दिखते कैसे हो। ऐसे में साधना अपने माथा के चलते होरोइन बनने की कतार से बाहर नजर आ रही थीं।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
8 of 11
लेकिन वह नृत्य बहुत ही अच्छा करती थीं। उनका अभिनय भी औरों की तुलना में काफी दमदार था। उनकी कातिल और रहस्यमयी मुस्कान भी काफी आकर्षक थी। बस उनका माथा उन्हें एक सफल अभिनेत्री बनने में आड़े आ रहा था। उसी वक्त निर्देशक आरके नैय्यर को एक तरकीब सूझी।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
9 of 11
उन्होंने खुद बैठकर साधना के माथे के ठीक ऊपर के बाल छोटे कराए, इतने कि वह माथे पर लटकने लगे। तब साधना को खुद को देखकर कहा कि ये इन्होंने क्या कर दिया। ऐेसे तो वो पहले से ज्यादा बेकार दिख रही हैं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आगे चलकर लड़कियां-महिलाएं उस हेयरस्टाइल के लिए पागल हो जाएंगी।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
10 of 11
साधना ने अपनी पहली फिल्म लव इन शिमला से ही वैसी हेयरस्टाइल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन जब देवानंद के साथ उनकी फिल्म 'हम दोनों' आई तब उनकी चर्चा चारों तरफ शुरू हुई। 1965 में आई फिल्म 'वक्त' उन्हें एकदम मशहूर कर दिया और उनसे ज्यादा उनके हेयरस्टाइल की चर्चा होने लगी। शुक्रवार को उसी अभिनेत्री का निधन हो गया।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
11 of 11
उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। अभिनेता आमिर खान, निर्माता-निर्देशक करण जौहर, गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता संजय खान, अभिनेत्री आशा पारेख पत्रकार राजदीप सरदेसाई जैसी हस्तियों ने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है।