फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

विज्ञापन
1 of 8
पांच सितंबर को कैंसर से लड़ते हुए दुनिया छोड़ गए संगीतकार आदेश श्रीवास्तव आखिरी वक्त में भी अपने करीबियों के लिए दुआएं करते रहे। इसका पता हाल ही में उनके व्हाट्सअप मैसेज से चला है। ये बातचीत उनके और सोनू निगम के बीच हुई। सोनू के उन्हे जल्दी ही ठीक हो जाने की बात पर उन्होने सोनू निगम को कहा था 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'। अगली स्लाइड में देखिए आदेश की व्हाट्सअप पर आखिरी डीपी।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

2 of 8
आदेश श्रीवास्तव ने आखिरी दिनों में इस फोटो को व्हाट्सअप पर अपनी डीपी बनाया था। आइए जानते हैं कि ट्विटर और फेसबुक पर आदेश के आखिरी संदेश क्या थे।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

3 of 8
आदेश श्रीवास्तव लंबे समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कैसर से लड़ रहे थे। इसलिए उनकी फेसबुक वॉल से उनकी पत्नी विजया पंडित और साले ललित पंडित आदेश की सेहत की जानकारी दे रहे थे। आदेश ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी फोटो जैकी श्रॉफ के साथ पोस्ट की थी। इस पर उन्होने लिखा 'माई बेस्ट बडी.. जग्गू दा'

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

4 of 8
इसके बाद कैंसर का बेइंतिहा दर्द झेलने के बाद संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की महज 51 साल की उम्र में बीते 5 सितंबर को मौत हो गई है। आदेश ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। लेकिन उनके दर्द वाले गानों की धुन दिल में उतर जाती है। ऐसा लगता है मानो उन्हें पहले ही उस दर्द का अहसास था। आदेश को 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में संगीत देने के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'रहना है तेरे दिल में (2001)' 'कभी खुशी कभी गम (2001)', 'बागबान (2003)' और 'राजनीति (2010) ' में उनका तैयार किया गया संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

5 of 8
कई हिट फिल्मों में संगीत देने वाले आदेश श्रीवास्तव का पिछले पांच सितंबर को निधन हो गया था। बॉलीवुड के कई सितारे उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे थे। तस्वीरों में देखिए उनकी अंतिम यात्रा।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

6 of 8
आदेश की अंतिम यात्रा में पहुंचे अमिताभ बच्चन को देखकर आदेश की पत्नी विजया उनसे लिपतकर खूब रोईं थी। आदेश को इससे पहले भी पांच साल पहले कैंसर हुआ था, लेकिन तब वो ठीक हो गए थे।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

7 of 8
आदेश श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा में सोनू निगम भी पहुंचे थे। जिन्होने आदेश के साथ व्हाट्सअप पर हुई आखिरी बातचीत को अपने ट्विटर से शेयर किया।
विज्ञापन

आखिरी समय बोले थे आदेश, 'मेरे छोटे भाई... खुश रहो'

8 of 8
आदेश के बेटो को उनकी अंतिम यात्रा के दौरान समझाते परिवार के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें