जोधपुर आजकल फिल्मों की शूटिंग का बड़ा केंद्र बना हुआ है। शुद्व देसी रोमांस के गाने भी यहां शूट हुए थे। अक्षय और सोनाक्षी की जोड़ी पर फिल्माए ज्यादातर गीत सुपरहिट रहे हैं। ये गाना भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। अक्षय नीले रंग की शर्ट तो सोनाक्षी पीले सूट में हैं। गाने में रोमांटिक एंगल ज्यादा लिए गए। गाने की शूटिंग की खबर लोगों तक पंहुचते ही वहां धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी।