अब फिल्मों की कमाई के मायने बदल गए हैं। सितारे पहले भी फिल्म की कमाई को प्रभावित करते थे, लेकिन खान ब्रदर्स की फिल्मों ने कमाई को लेकर पूरा नजरिया ही बदल दिया है। खासकर के सलमान ने। अपनी फिल्म में सलमान को लेना यानि फिल्म की धुआंधार कमाई की गारंटी ले लेना; भले ही फिल्म के अन्य पहलू उतने दमदार न हो। देखिए, पिछले पांच सालों में तीनों खानों ने किस कदर बॉक्स ऑफिस को अपने कब्जे में कर रखा है...
विज्ञापन
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
2 of 17
सलमान खान की हालिया रिलीज 'बजरंगी भाईजान' ने महज चार दिनों में 129 करोड़ कमाई कर चुकी है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। सलमान की फिल्मों की जान भारतीय दर्शक हैं। भले वो बाकी दो खानों की तरह विदेशी बाजार में उतने सफल न हो, पर घरेलू बाजार में ही उनकी फिल्में जमकर कमाई करती हैं।
विज्ञापन
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
3 of 17
2011 में आई सलमान की 'रेडी' ने 210 करोड़ रुपये कमाए। ये आंकड़े फिल्मों से सबंधित सबसे प्रतिष्ठित वेबसाइट आइएमडीबी डॉट कॉम से लिए गए हैं। इसमें घरेलू व विदेशी दोनों बाजारों में हुई फिल्म की कमाई को शामिल किया गया है। पिछले पांच सालों में सलमान की फिल्मों की कमाई करीब 1758 करोड़ है।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
4 of 17
इसी साल आई सलमान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' ने 255 करोड़ की कमाई की। फिल्म दक्षिण भारत की एक फिल्म रिमेक थी। फिल्म की कमाई के पीछे सलमान की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग को बताया गया।
विज्ञापन
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
5 of 17
2012 में सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' ने 324 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर के सबको चौंका दिया। समीक्षकों ने इसे कमजोर फिल्म बताया था। लेकिन के चाहनेवालों ने जता दिया कि वो सलमान के दीवाने हैं।
विज्ञापन
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
6 of 17
इसी साल सलमान की 'दबंग 2' आई। सलमान के मस्तमौले चुलबुल पांडे वाले किरदार को देखने के लिए लोग एक बार फिर से टूट पड़े। फिल्म ने 281 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
7 of 17
2014 में सलमान की फिल्म 'जय हो' आई। वीकिपीडिया के मुताबिक 183 करोड़ का व्यापार किया। फिल्म की कमाई के सेंटर में इकलौते सलमान थे।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
8 of 17
2014 में ही ईद के मौके पर आई फिल्म 'किक' इस बार भी कमाई के रिकॉर्ड बना दिए। इसने 376 करोड़ का व्यवसाय किया। घरेलू बाजार में फिल्म को देखने के लिए इतने लोग पहुंचे कि सालों बार एक बार फिर सिनेमाघर के टिकट ब्लैक होते दिखे।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
9 of 17
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान दशक की शुरुआत ही 200 करोड़ क्लब फिल्म से की। 2011 में आई उनकी फिल्म 'रॉ वन' ने 215 करोड़ कमाए। पिछले पांच सालों में इनकी फिल्मों ने करीब 1413 करोड़ की कमाई की है।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
10 of 17
इसी साल यानि 2011 में ही आई शाहरुख की फिल्म 'डॉन 2' एक बार फिर 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई। फिल्म ने 211 करोड़ की कमाई की।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
11 of 17
2012 में आई 'जब तक है जान' ने शाहरुख की 200 करोड़ी क्लब की गरिमा बनाए रखी। फिल्म ने 220 करोड़ का व्यवसाय किया।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
12 of 17
2013 में शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस ने कमाई का रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म ने 407 करोड़ की कमाई कर डाली।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
13 of 17
2014 में दीवाली के मौके पर रिलीज हुई शाहुरख फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने फिर से 360 करोड़ का व्यापार कर साबित कर दिया किया वो भी कमाई के गारंटी हो गए हैं।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
14 of 17
तीनों खानों में कमाई के रिकॉर्ड को नये सिरे से परिभाषित करने वाले आमिर खान के लिए इस दशक की शुरुआत एक ऐसे फिल्म से हुई, जिसकी कमाई महज 14 करोड़ थी। 2011 में आई इस फिल्म का नाम धोबी घाट है। बावजूद इसके पिछले पांच सालों में इनकी फिल्मों की कमाई 1495 करोड़ है। जबकि इन्होंने तीनों खानों में सबसे कम फिल्में की हैं।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
15 of 17
लेकिन 2012 में आई आमिर खान की फिल्म तलाश से उन्होंने एक बार फिर तफ्तार पकड़ी। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक इस फिल्म ने 131.78 करोड़ की कमाई की।
कमाई बताती है इंडस्ट्री का 'असली खान' कौन, जानिए
16 of 17
2013 में आई आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने तो झंडे गाड़ दिए। फिल्म ने 565 करोड़ का व्यापार किया। तब तक किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की थी।
2014 में आमिर खान ने इतिहास रच दिया। पीके ने बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। आईएमडीबी (फिल्मों के लिए सबसे प्रतिष्ठित वेबसाइट) के मुताबिक 645 करोड़ का व्यापार किया है। हाल ही में इसे चीन में रिलीज किया गया तो फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, वहां भी इसने 140 करोड़ का व्यवसाय किया। यानि कुल करीब 785 करोड़। लेकिन आंकड़े यह जताते हैं कि सलमान खान तीनों खानों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खान हैं। आंकड़े यहां से लिए गए हैं- आईएमडीबी।