फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

विज्ञापन
1 of 10
सलमान की शादी एक ऐसी बात है जिसका उनके फैंस और परिवार को बरसों से इंतजार है। कई बार अटकलें लगी और कभी सलमान से सीधे सवाल हुए हैं कि वह कब शादी कर रहे हैं। कोई सीधा जवाब नहीं मिला। लेकिन अब लगता है समय आ गया, जब सलमान फैंस की मुराद पूरी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

2 of 10
पिछला हफ्ता सलमान और उनके परिवार के लिए अहम था, जब वे दुबई में छुट्टियां बिता रहे थे। इन छुट्टियों में रोमानियाई मॉडल लूलिया वेंतूर भी थीं और सलमान उनके साथ न केवल सहज बल्कि मस्ती के मूड में थे। वह खुल कर दुबई के बाजारों में घूमे, अपने फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचाई, हंसी-मजाक की।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

3 of 10
सलमान एक ज्वैलरी शॉप में भी पहुंचे जहां उन्हें खरीदारी की। अटकलें जोरों पर हैं कि सलमान ने लूलिया को प्रपोज करने के लिए अंगूठी खरीद ली है।

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

4 of 10
दुबई में प्रशंसकों द्वारा खींची तस्वीरें वायरल हैं, जिनसे साफ है कि 35 बरस की लूलिया संग 50 के सलमान जीवन में आगे बढ़ने के प्रति बहुत गंभीर हैं। लूलिया के साथ सलमान की दोस्ती उन पुराने हसीन चेहरों जैसी नहीं रही है जिसमें सलमान ऐक्टिंग के लिए उन्हें आगे बढ़ाते रहे हैं। लूलिया का नाम सलमान ने कभी किसी प्रोडक्शन हाउस को प्रस्तावित नहीं किया और न ही लूलिया फिल्में पाने के प्रयास करती दिखीं। साफ है कि सलमान और लूलिया के इरादे बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

5 of 10
दुबई की तस्वीरें भी दिखाती हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। वेलेंटाइन डे पर भी सबने देखा था कि लूलिया ने अपने ट्विटर पर सलमान का नाम लिए बगैर एक खूबसूरत मैसेज पोस्ट किया था। बीते डेढ़ साल में कई मौकों पर लूलिया को सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर देखा गया है। कई मौकों पर वह सलमान की कार की पिछली सीट पर दिखी हैं।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

6 of 10
वह सलमान की निजी वैन और बिग बॉस में उनके लिए तैयार किए गए खास मकान में नजर आईं। कुछ मौकों पर वह सलमान के शूटिंग स्थलों पर भी पहुंची। खान परिवार के कार्यक्रमों में लूलिया अब नियमित सदस्य हैं।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

7 of 10
सोहेल खान से उनकी पत्नी सीमा नाराज होकर भले ही अलग रह रही हैं लेकिन लूलिया से उनकी पटती है। कुछ दिनों पहले उन्होंने लूलिया के लिए एक डिजाइनर ड्रेस बनाई और इस खूबसूरत मॉडल ने इंस्टाग्राम पर उसे पोस्ट भी किया।

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

8 of 10
सलमान ने अपने 50वें जन्मदिन पर जब केक काटा तो परिवार के सदस्यों के साथ लूलिया को भी हाथों से खिलाया। यही नहीं, लूलिया सलमान के कितनी करीब हैं इससे भी पता चलता है कि जब ‘भाईजान’ ने जन्मदिन की खुशी में अपने गार्ड्स और अन्य सहायकों को नकद राशि ईनाम में दी तो उसका भुगतान लूलिया ने किया।

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

9 of 10
सलमान ने भी पिछले दिनों लूलिया के रोमानियाई टीवी के शो को प्रमोट करने वाला वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला और एक अन्य वीडियो में यह भी संकेत दिया कि अब लगता है ‘बैचलर’ रहने के कुछ ही दिन बाकी हैं। वैसे पिछले साल लूलिया की एक अंगूठी पहने तस्वीर वायरल हुई थी तो जंगल में आग जैसी बात फैल गई थी कि उन्होंने सलमान से सगाई कर ली है। तब सलमान की बहन अर्पिता ने खुद इसका खंडन किया था।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग सलमान खान ने खरीदी सगाई की अंगूठी!

10 of 10
मगर अब दुबई में लूलिया के साथ सलमान की छुट्टियों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि उनकी तरफ से जल्द ही बड़ी खुशखबरी उनके फैन्स को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें