ऋषि कपूर अपने मन की बात खुल कर बोलने के लिए जाने जाते हैं। हाल में एक बार फिर यह देखने को मिला जब उन्होंने सोशल मीडिया में निर्माता-निर्देशक करन जौहर को जोरदार फटकार लगा दी।
विज्ञापन
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
2 of 8
हुआ यह कि ट्विटर पर करन जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के तीन साल पूरे होने पर लिखा कि उन्हें फिल्म के अपनी तीनों ऐक्टरों सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट पर गर्व है।
विज्ञापन
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
3 of 8
फिल्म में ऋषि कपूर ने एक गे प्रिंसिपल की भूमिका निभाई थी और वह यह देख कर नाराज हो गए कि करन उनका नाम लेना भूल गए। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर करन से सवाल किया कि वह उनका नाम लेना क्यों भूल गए।
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
4 of 8
तब अचकचाए-से करन ने लिखा, ‘हाहाहा... मैं आपको भी गर्व का एहसास दिलाना चाहता हूं... आप तो सबसे बढ़िया हो।’
विज्ञापन
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
5 of 8
इससे ऋषि कपूर संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि मुझे बहलाने की कोशिश करना बेकार है क्योंकि मैं खूब जानता हूं कि आप क्या हैं। इससे बाद करन चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
6 of 8
उधर, मामला गर्म हुआ और करन तथा ऋषि के दोस्तों के बीच पहुंचा।
विज्ञापन
ऋषि ने करन पर दिया बड़ा बयान, बोल दी अंदर की बात
7 of 8
तब कुछ लोगों ने ऋषि को समझाया कि उनका बेटा रणबीर करन की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग लंदन में कर रहा है।