फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

विज्ञापन
1 of 11
द‌िक्षण के सबसे मशहूर सितारे रजनीकांत ने भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाने की ठान ली है। अंग्रेजी पोर्टल फर्स्टपोस्ट के मुताबिक इस का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये होंगे। यह रजनीकांत की फिल्म एंथिरन (हिन्दी में रोबोट) की सिक्वल यानि एंथिरन 2 (हिन्दी में रोबोट 2) है। इसके लिए हॉलीवुड अभिनेता अर्नालॉण्ड स्वार्जनेगर से भी बात की गई थी। जिन्होंने फिल्म में काम करने के लिए 120 करोड़ की मांग की थी। आइए, जानते हैं कि आजतक भारत में कितने बजट की फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

2 of 11
फिल्‍म 'बाहुबाली: द बिगनिंग' को बनाने में 40 मिलियन यूएस डॉलर यानि करीब 250 करोड़ रुपये लगे थे। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस मौली की इस फिल्म दक्षिण भारतीय स्टार राणा डग्गुबती और प्रभास मुख्य भूमिका थे। फिल्म सत्ता के लिए दो भाइयों के बीच होने वाले टकराव पर आधारित थे।  ये अब तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म है।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

3 of 11
अंग्रेजी पोर्टल इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस मामले में दूसरे नंबर पर है, एन्थिरन या रोबोट। द‌िक्षण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को बनाने में 132 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म एक रोबोट की कहानी थी, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

4 of 11
बॉलीवुड फिल्म रॉ. वन, हिन्दी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। और देश भर की महंगी फिल्मों ने तीसरे नंबर पर। इसके निर्माण में कुल 125 करोड़ की लागत आई थी। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और बेबो यानि करीना कपूर जैसे सितारों सजी इस फिल्म की कहानी वीडियो गेम से निकले एक विलेन को मारने पर आधारित है।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

5 of 11
बॉलीवुड की ही फिल्म धूम 3 इस श्रेणी में चौथे नंबर पर है। यह यशराज बैनर की धूम सिरीज की तीसरी फिल्म थी। इसकी कहानी चोर-पुलिस की है। इसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसको बनाने के लिए यशराज बैनर ने 125 करोड़ से ज्यादा खर्च किया था।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

6 of 11
दक्षिण भारत के सितारे रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादकोण जैसे सितारों से सजी 3डी एनिमेशन में बनी फिल्म कोचाडियान को बनाने में करीब 125 करोड़ रुपये लगे। इसे रजनीकांत की छोटी बेटी सौन्दर्या ने बनाया था। इस हिन्दी में अमिताभ बच्चन ने नरेट किया था।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

7 of 11
रिलीज तैयार तमिल फिल्म पुली इस कतार में पांचवें नबर पर है। पिछले महीने इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। कहानी एक रानी की है। इसमें दक्षिण के एक्‍शन स्टार विजय के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी मुख्य भूमिका में है। फिलहाल इसका बजट 118 करोड़ बताया जा रहा है।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

8 of 11
हृतिक रोशन की कृष सिरीज की चौथी फिल्म कृष 3 का बजट 115 करोड़ था। इस फिल्म में पहली बार उस स्तर का वीएफएक्स प्रयोग किया था, जैसा हॉलीवुड फिल्मों में हुआ करता है।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

9 of 11
100 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 'आई' भारतीय सिनेमा ऐसी फिल्म है, जिसमें विजुअल इफेक्ट  के शानदार नमूने पेश हुए। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इसमें दक्षिण के स्टार विक्रम मुख्य भूमिका में थे।

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

10 of 11
कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम को बनाने में 95 करोड़ खर्च हुए। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसमें न्यू ऑरो 3उी साउंड टेक्नॉलाजी का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है

11 of 11
इस श्रृंखला की 10वीं फिल्म तमिल में है, कथ्‍थी। इसको बनाने में 90 करोड़ रुपये लगे थे। ये सारी फिल्में इक्कसवीं सताब्दी की हैं। सन 2000 से पहले भारत में इतनी महंगी फिल्में बनाने का चलन नहीं था। लेकिन वैश्वीकरण ने अब निर्माताओं ये विश्वास जगाया है कि वो बड़ी लागत की फिल्में बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें