फिल्म संगम का गाना 'मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया', बॉलीवुड की कम उम्र हीरोइनों को कई बार गुनगुनाना पड़ता होगा। क्योंकि बॉलीवुड कुछ बेहद अटपटी जोड़िया बनी हैं, जिनमें अभिनेताओं ने अपनी आधी से भी कम उम्र की लड़कियों संग जोड़ी बनाई है।
विज्ञापन
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
2 of 20
इसका ताजा उदाहरण हैं, 50 पार कर चुके शाहरुख खान अपनी आधी से कम उम्र की आलिया भट्ट (22 वर्ष) के साथ जल्द ही पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आएंगे। इंग्लिश-विंग्लिश फेम निर्देशिका गौरी शिंदे की इस फिल्म की बीते कल शूटिंग भी आरंभ हो गई है। पहला दृश्य गोवा की एक बीच पर फिल्माया गया। लेकिन इस तरह की ये पहली जोड़ी नहीं है।
विज्ञापन
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
3 of 20
इससे पहले फिल्म 'बैराग' (1976) में ऐसा ही देखने को मिला था। फिल्म की अभिनेत्री थीं, लीना चंद्रावरकर। तब उनकी उम्र महज 25 साल थी। जबकि फिल्म के हीरो दिलीप कुमार 53 साल के थे। कुछ यही आलम 1970 में आई फिल्म 'सगीना महतो' के दौरान हुआ था, अभिनेता दिलीप कुमार 47 साल के थे और अभिनेत्री सायरा बानो 26 साल की। लेकिन इस मामले में रजनीकांत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
4 of 20
दक्षिण के सुपरस्टार अभिनेता ने कम उम्र हीरोइनों के साथ काम करने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनके ऊपर इसको लेकर जोक भी बनने शुरू हो गए हैं। साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'लिंगा' हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा 26 साल की थी। तब रजनीकांत 63 के थे। बॉलीवुड में तो पूरी परंपरा चल पड़ी है, अधेड़ अभिनेताओं को नई हीरोइनों संग चुनने की।
विज्ञापन
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
5 of 20
साल 2008 में आई फिल्म गजनी की हीरोइन असिन तब महज 22 साल की थी। जबकि उनके हीरो आमिर खान 42 पार कर चुके थे। इस ट्रेंड को तीनों खानों ने सबसे ज्यादा हवा दी है। असल में अब बॉलीवुड में आलम ये है कि तीनों खानों को अपनी फिल्म में साइन करने के बाद से ही निर्देशक कोई नई लड़की ढूढंने लग जाते हैं।
विज्ञापन
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
6 of 20
सलमान खान की हालिया रिलीज प्रेम रतन धन पायो हो या आने वाली फिल्म सुल्तान। एक ही हीरोइन कभी सलमान को अंकल बोलने वाली सोनम कपूर थीं, तो एक की अनुष्का शर्मा होंगी। सनी देओल, अजय देवगन सरीखे स्टार भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं है।
विज्ञापन
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
7 of 20
सनी देओल की उम्र 58 साल की हो चुकी है। घायल की सीक्वल फिल्म में सनी की जोड़ी 36 साल की सोहा अली खान के साथ बनी। सनी और सोहा के बीच 22 साल का फर्क है। सनी ने ये काम पहले भी किया था।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
8 of 20
सनी देओल की पुरानी फिल्म ही ले लीजिए। फिल्म है सिंह साहब द ग्रेट। इस फिल्म में सनी देओल की जोड़ी उर्वसी रतेला के साथ बनीं। जिस समय यह फिल्म आई उर्वशी 19 साल की थीं और सनी देओल 57 साल के। दोनों के बीच 37 साल का अंतर था। यह फिल्म इंडस्ट्री की शायद उम्र के मामले में सबसे बेमेल जोड़ी थी।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
9 of 20
एक और डिब्बाबंद फिल्म आई लव न्यू ईयर में बेमेल जोड़ी दिखी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कंगना रणौत थीं। लंबे समय तक डिब्बाबंद रहने के बाद इसे जुलाई 2015 में रिलीज किया गया। तनु वेड्स मनु रिन्टर्स और क्वीन फिल्मों की सफलता से हिट बन चुकीं कंगना नहीं चाहती थीं कि यह फिल्म रिलीज हो। इसके लिए वह कोर्ट तक गईं, लेकिन कोर्ट ने फैसला निर्माताओं के पक्ष में सुनाया। इस फिल्म का प्रमोशन न तो कंगना ने किया और न ही सनी ने। फिल्म सुपर फ्लॉप रही।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
10 of 20
संजय दत्त पुलिसगिरी फिल्म में अपनी हीरोइन प्राची देसाई से 29 साल बड़े थे। फिल्म के जिन दृश्यों में प्राची और संजय को रोमांस फरमाना था उनमें उम्र का यह अंतर साफ-साफ दिख रहा था। कई बार प्राची संजय की बेटी जैसी लगीं।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
11 of 20
जय हो फिल्म में सलमान की जोड़ी डेजी शाह के साथ बनीं। सलमान और डेजी शाह के बीच उम्र का फासला 24 साल का था। पर्दे पर हालांकि यह जोड़ी बहुत अखर नहीं रही थी।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
12 of 20
आपको सलमान खान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव तो याद ही होगी। सलमान ने इस फिल्म में अपनी जोड़ी खुद से 22 साल छोटी स्नेहा उलाल के साथ बनाई। फिल्म पिट गई और यह जोड़ी फिर कभी नहीं बनी।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
13 of 20
उम्र के इस अंतर में शाहरुख खान भी पीछे नहीं हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने कैरियर की शुरूआत रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से की थी। इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख के बीच का अंतर 23 साल का था।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
14 of 20
चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में शाहरुख की जोड़ी दीपिका पादुकोन के साथ बनीं। दीपिका और शाहरुख के बीच उम्र का अंतर 20 साल का था। दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी पारी भी शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म से की थी।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
15 of 20
कॉकटेल फिल्म में सैफ अली खान इस फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों से काफी बड़े थे। सैफ यहां फिल्म में दीपिका से करीब 15 साल बड़े थे यह अलग बात है कि फिल्म में इसका अंतर पता नहीं चला।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
16 of 20
हाउसफुल 2 में अक्षय कुमार साउथ से आई अभिनेत्री आसिन के साथ नजर आए। अक्षय और आसिन के बीच उम्र का 18 साल का अंतर है। यह जोड़ी बाद में खिलाड़ी 786 में रिपीट भी हुई।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
17 of 20
हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन अपनी हीरोइन तमन्ना से 20 साल बड़े नजर आए। पर्दे पर उम्र का यह अंतर साफ-साफ दिख रहा था।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
18 of 20
वैसे तो रजनीकांत को इस मामले में रखना बेकार ही होगा क्योंकि उनकी सारी हीरोइनों की उम्र उनसे आधी होती है लेकिन दीपिका पादुकोन के साथ उनकी चर्चा करनी जरूरी है। दीपिका उनके साथ कोचदाईयां फिल्म में नजर आईँ। दीपिका और उनके बीच उम्र का यह फासला 35 साल का था।
अधेड़ हीरो, कम उम्र हीरोइनें, फिल्मों की अटपटी जोड़ियां
19 of 20
पुरानी फिल्मों में भी ऐसा होता रहा है। ऋषि कपूर और दिव्या भारती इसका अच्छा उदाहरण हैं। फिल्म दीवाना में ऋषि कपूर अपनी अभिनेत्री दिव्या भारती से 22 साल बड़े थे।