कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
Tue, 14 Oct 2014 09:27 AM IST
रामू की चर्चित फिल्म सावित्री की कथित तौर पर फैलाई गई अश्लीलता वाले मामले में नया मोड़। मामला श्रीदेवी से जुड़ा।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
राम गोपाल वर्मा सावित्री फिल्म को लेकर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। नया मामला फिल्म की तस्वीरों के विषय का नहीं है।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
दरअसल राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म सावित्री का नाम बदलकर श्रीदेवी कर दिया है। इस बात पर अभिनेत्री श्रीदेवी बुरी तरह से खफा हो गई हैं।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
उन्होंने 'सावित्री' से बदलकर 'श्रीदेवी' करने पर आपत्ति जताई है। श्रीदेवी इसके खिलाफ कोर्ट में भी जा सकती हैं।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
श्रीदेवी ने उन्हें चेतावनी भी दी है कि अगर उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बदला तो फिर वह नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
इससे पहले फिल्म के पोस्टर पर रामगोपाल वर्मा को स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की तरफ से भी नोटिस भेजा जा चुका है।
कथित अश्लील फिल्म में क्यों श्रीदेवी का नाम?
राम गोपाल वर्मा की विवादित फिल्म 15 साल के एक टीनेजर के 25 साल की एक युवती की तरफ आकर्षित होने की कहानी है।