फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
फिल्मी पर्दे पर नकली प्यार करते-करते कब ये फिल्म जगत के सितारे असल में प्यार करने लगते हैं, खुद इन्हें ही पता नहीं चलता। कब आंखों-आंखों ही में इजहार और साथ जिंदगी बीताने की सोच लेते हैं। मां-बाप का घर छोड़ देते हैं, अपने प्यार के साथ रहने लगते हैं। एक-दूसरे घरों के समारोहों में शामिल होने लगते हैं। चारों तरफ जब उनके शादी की खबरें उड़ने लगते हैं, तभी खुले खयालों ये सितारे अलग हो जाते हैं। अजीब दास्तान हैं, इनकी।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

2 of 8
इसका हालिया उदाहरण रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हैं। छह साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी, अब खत्म हो गई है। सबने देखा था, साल 2009 में आई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के प्रमोशन के दौरान कैसे कैटरीना, रणबीर की बाहों में झूलने लगी थीं। उन्होंने अपने कथ‌ित प्रेमी सलमान को पूरी तरह से भुला दिया। इसके बारे में पिछले साल सलमान ने कहा था कि उन्होंने कैटरीना को शादी का मौका दिया था।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

3 of 8
लेकिन कैटरीना को रणबीर से प्यार हो गया था। उन्होंने जमाने की परवाह किए बगैर रणबीर को अपनाया। रणबीर ने भी उनका पूरा साथ दिया। रणबीर-कैटरीना ने अपने लिए अलग घर लिया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कैटरीना, रणबीर के घर होने वाले समारोहों में जाने लगीं। दोनों कई दफे देश से बाहर साथ-साथ छुटि्टयां बिताने गए। दोनों की शादी खबरें उड़ने लगी थीं, तभी रणबीर घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के घर लौट गए। रिश्ता खत्म हो गया।

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

4 of 8
कुछ सालों पहले यही हुआ था शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ। दोनों को कैरियर के शुरुआत में ही प्यार हो गया था। ये दोनों एक-दूसरे इतने करीब आ गए थे कि दोनों के घर वाले भी इनकी शादी के बारे में सोचने लगते थे। लेकिन तभी उनकी जिंदगी में तूफान गया। ऐसा कि दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे बात नहीं की। अब रिश्ते में एक ठहराव आ गया है। एक वक्त के सबसे चर्चित प्रेमी आज एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

5 of 8
इन्हीं दिनों में एक और जोड़ी थी, जिसे लोगों ने पति-पत्नी मान लिया था। दोनों एक दूसरे के जन्मदिन पर पूरी इंडस्ट्री को संयुक्त पार्टी देते थे‌। जॉन अब्राहम के घर आने वाले मेहमानों का विपाशा बसु स्वागत करती थीं। बिपाशा के घर आए मेहमानों को जॉन खिलाते-पिलाते थे। जब बात एक दम बढ़ गई तभी दोनों के रिश्तों में खटास आग गई। वो भी ऐसी खटास कि बाद में बिपाशा बसु को यह कहते सुना गया, 'कौन जॉन अब्राहम'।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

6 of 8
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार को कैसे कोई भूल सकता है। बताते हैं कि सलमान इस रिश्ते में इतने आगे बढ़ चुके थे रिश्ता टूटने के बाद भी वो उन लड़कों को बर्दाश्त नहीं कर पाते थे जो ऐश्वर्या के ब्वॉयफेंड बनते। सलमान आज भी विवेक ओबरॉय से बात नहीं करते, वजह ऐश्वर्या राय ही हैं। ऐश्वर्या भी सलमान से उतना ही प्यार करती थीं, लेकिन शादी करने से पहले दोनों का अलगाव हो गया।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

7 of 8
इसी क्रम में एक नाम दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का भी है। बताते हैं कि दीपिका, रणबीर की मम्मी नितू कपूर को भी पसंद थीं। यह रिश्ता ऐसा था जिसके बारे में दीपिका बातती हैं, 'जब मैं रणबीर के साथ थी तो खुद को भूल गई थी, उनके दोस्त मेरे दोस्त, उनके दुश्मन मेरे दुश्मन हो गए थे'। लेकिन दोनों में अलगाव हो गया।
विज्ञापन

शादी करते-करते रह गए बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरें

8 of 8
इससे पहले यही हालत राज कपूर-न‌र्गिस, वहीदा रहमान-गुरुदत्त, मधुबाला-दिलीप कुमार,  सुरैय्या-देवानंद और धर्मेंद्र-मीना कुमारी भी रिश्ते में काफी आगे के बाद दूर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें