करन-अर्जुन 1995 की सुपरहिट फिल्म थी। शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और ममता कुलकर्णी को स्टार बनाने में इस फिल्म की बड़ी अहम जगह है। फिल्म के कई कलाकारों को तो लगातार फिल्में मिलती रहीं, कुछ कहीं खो गए। सलमान की प्रेमिका का रोल करने वाली ममता, करन और अर्जुन की मां दुर्गा, ठाकुर का मुंशी। ये सब अब कैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
2 of 11
करन-अर्जुन में सलमान की प्रेमिका का रोल ममता कुलकर्णी ने किया था। उस समय ममता फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं। उनपर और सलमान पर फिल्माया गया 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' खूब मशहूर हुआ। ममता लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। आज जब उनके फोटो सामने आते हैं, तो उनको पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख से भी ज्यादा पहचान मिली दोनों की मां का किरदार करने वाली राखी को।
विज्ञापन
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
3 of 11
करन-अर्जुन में 'मेरे करन-अर्जुन आएंगे' बोलकर सिनेप्रमियों का दिल जीतने वाली राखी बिल्कुल बदल गई हैं। राखी आजकल कुछ ऐसी नजर आती हैं। फिल्म में ठाकुर के मुंशी को भी आप नहीं भूले होंगे।
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
4 of 11
'ठाकुर तो गियो' कहकर ठाकुर दुर्जन सिंह को डराने वाले अशोक सरफ 21 सालों में काफी बदल गए हैं। कर-अर्जुन के बाद भी वो बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण की फिल्मों में भी दिखते रहे हैं।
विज्ञापन
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
5 of 11
फिल्म में सबको हंसाने वाले जॉनी लीवर भी फिल्मों में कॉमेडी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म दिलवाले में वो दिखे थे।
विज्ञापन
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
6 of 11
करन-अर्जुन में नाहर सिंह के निगेटिव रोल में नजर आए अर्जुन के हिस्से में इसके बाद कम ही फिल्में आईं। अर्जुन 2013 में यमला पगला दीवाना-2 में दिखे थे।
विज्ञापन
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
7 of 11
फिल्म में काजोल के पिता मि. सक्सेना का किरदार करने वाले रंजीत आजकल फिल्मों से दूर हैं। 21 सालों में वो काफी बदल गए हैं।
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
8 of 11
करन-अर्जुन में करन का किरदार निभाने वाले सलमान खान अभी भी फिल्मों में हीरो का रेल कर रहे हैं। हालांकि सलमान 50 साल के हो गए हैं।
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
9 of 11
फिल्म में अर्जुन का रोल करने वाले शाहरुख खान भी 50 साल के हो गए हैं। शाहरुख हाल ही में दिलवाले में दिखे थे। फिल्म में वो वरुण धवन के बड़े भाई के रोल में दिखे थे।
अब कैसे दिखते हैं, सुपरहिट फिल्म करन-अर्जुन के सितारे
10 of 11
काजोल के बारे में कहा जा सकता है कि 90 की वो अकेली हीरोइन हैं, जो आज भी अपने दम पर फिल्में पा रही हैं। हाल ही में फिल्म दिलवाले में काजोल शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखीं।