रांची टी-20 में भारतीय पारी के 19वें ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज थिषारा परेरा के हैट्रिक बनाने से पहले ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक कीर्तिमान दोहरा दिया था। परेरा ने 200 से ज्यादा का स्कोर करने की कवायद में जुटी इंडिया को स्लॉग ओवरों में तगड़ा झटका दिया और हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना और युवराज सिंह को लगातार 3 गेंदों पर आउट कर अपनी हैट्रिक बना ली।
विज्ञापन
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
2 of 8
तेज गेंदबाज थिषारा परेरा दुनिया के ऐसे पहले गेंदबाज भी बन गए जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार हैट्रिक बनाई लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक की यह चौथी घटना थी लेकिन यह पहली बार है जब हैट्रिक बनाने वाले गेंदबाज की टीम को हार मिली हो।
विज्ञापन
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
3 of 8
रांची टी-20 में थिषारा परेरा की हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाज एक रिकॉर्ड कर चुके थे। और यह रिकॉर्ड है टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 5 बल्लेबाजों का 25 या उससे ज्यादा का रन बनाना। भारत के लिए बल्लेबाजी करने आए शीर्ष नंबर के 5 बल्लेबाजों ने 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा (43), शिखर धवन (51), अजिंक्य रहाणे (25), सुरेश रैना (30) और हार्दिक पांड्या (27) का योगदान रहा।
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
4 of 8
रिकॉर्ड यानी भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा (43) और शिखर धवन (51) ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी करके की। यह टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से चौथी बेस्ट पारी की शुरुआत रही। साथ ही यह भारत की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। धवन ने तो महज 22 गेंदों में फिफ्टी ठोंक दी थी।
विज्ञापन
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
5 of 8
टी-20 क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम के शीर्ष क्रम के 5 बल्लेबाजों ने 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। दिलचस्प यह है कि सबसे पहले ऐसा करने का कारनामा किया था श्रीलंका की ही टीम ने। उसने पिछले साल विंडीज टीम के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
6 of 8
भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में हैट्रिक के बावजूद 20 ओवर में 196 रन बनाए। फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को 127 रनों पर समेट कर 69 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली जो रनों के लिहाज से टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ है जो उसने कोलंबो में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था।
विज्ञापन
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
7 of 8
टीम इंडिया पर हैट्रिक बनाने वाले तेज गेंदबाज थिषारा परेरा भले ही अपनी टीम को इस हैट्रिक से जीत न दिला पाए हों लेकिन वह वनडे (पाकिस्तान) और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (भारत) में दोहरी हैट्रिक बनाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने वनडे और टी-20 में हैट्रिक की थी।
हैट्रिक से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया था कारनामा
8 of 8
टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज थिषारा परेरा चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले 3 गेंदबाजों ने लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट लिए हैं। सबसे पहले हैट्रिक लगाई थी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली (2007-08) ने। इसके बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब ओरम (2009) और टिम साउदी (2010-11) ने हैट्रिक की।